फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   प्रमुखता के आधार पर हटाएं तालाबों से अतिक्रमण- नोडल अधिकारी

प्रमुखता के आधार पर हटाएं तालाबों से अतिक्रमण- नोडल अधिकारी

Wed, 31 Jan 2018 12:09 AM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
प्रमुखता के आधार पर हटाएं तालाबों से अतिक्रमण- नोडल अधिकारी
आजमगढ़/ कटानी बाजार। जिले के नोडल अधिकारी सचिव सिंचाई और जल संसाधन चंद्र प्रकाश त्रिपाठी का मंगलवार को जनपद आगमन हुआ। इसदौरान उन्होंने महराजगंज विकास खंड के खीरीडीहा गांव में चौपाल लगाकर शासन के योजनाओं की जानकारी ली और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उसके निस्तारण का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोयलसा और कप्तानगंज थाने का निरीक्षण करने के साथ ही सदर तहसील का भी निरीक्षण किया। सदर तहसील में अभिलेखों और कर्मचारियों के बाबत जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

सबसे पहले नोडल अधिकारी अंबेडकर नगर से जनपद की सीमा में प्रवेश किए। जहां मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक सिंह ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह सीधे अतरौलिया डाकबंगला पहुंचे। इसके बाद वह सीधे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोयलसा पहुंचे जहां दवाओं और चिकित्सकों की उपस्थिति के संबंध में जानकारी ली। फिर वार्डों में जाकर साफ-सफाई और मरीजों का हाल जाना। इसके बाद उन्होंने कप्तानगंज थाने का निरीक्षण किया। जहां अभिलेखों के रख-रखाव के संबंध में जानकारी ली और थाने की बाउंड्री के संबंध में निर्देश दिया। इसके बाद वह महाराजगंज विकास खंड के खीरीडीहा गांव में चौपाल में पहुंचे। जहां उन्होंने शासन द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियांयवन के संबंध में लाभार्थियों से वार्ता की और उनके समस्याओं की जानकारी ली। गांव में भ्रमण कर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों के आवास की गुणवत्ता आदि को देखा। गांव के प्राथमिक विद्यालय में छात्रों से मिलकर उनके पढ़ाई की गुणवत्ता को परखा। उन्होंने बच्चों से गिनती, पहाड़ा, नाम, यूनिफार्म, मीड-डे-मील आदि के विषय में जानकारी ली। प्रधानाध्यापक को बच्चों के शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में विद्युत व्यवस्था पठन-पाठन के दृष्टिगत बेहतर होनी चाहिए और साफ-सफाई आदि का पूरा ध्यान रखा जाए। इसके पश्चात उन्होंने चौपाल में शासन द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति विवरण को एक-एक कर जानकारी ली। स्वच्छ शौचालय के संबंध में बताया गया कि 25 शौचालय अभी निर्माणाधीन हैं। सचिव ने लाभार्थियों के खाते में धनराशि खाते में ट्रांसफर करने के निर्देश डीपीआरओ को दिए।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना में उन्हें बताया गया कि गांव में चार आवास दिए गए हैं। सचिव ने मकान के साथ शौचालय का होना अति आवश्यक बताते हुए शौचालय निर्माण कराने को कहा। सचिव ने इसके सौंदर्यीकरण के निर्देश देते हुए कहा कि तालाबों से अतिक्रमण प्रमुखता के आधार पर हटाए जाएं। मनरेगा के समीक्षा में बताया गया कि इसके तहत चार कार्य हुए हैं। बीपीएल के 48 लाभार्थी बताए गए उन्होंने राशन का वितरण पादर्शिता के साथ करने के निर्देश देते हुए ग्राम प्रधान को सत्यापन का निर्देेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000
नहर में पानी छोड़े जाने का निर्देश
अतरौलिया। लखनऊ से आजमगढ़ जाते समय प्रदेश के सिंचाई एवं जल संसाधन सचिव चंद्र प्रकाश त्रिपाठी अतरौलिया निरीक्षण भवन में पत्र प्रतिनिधियों से वार्ता किए। इस दौरान अतरौलिया गन्ना क्रय केंद्र बी सेंटर के किसानों की समस्या और सेंटर जाम होने की समस्या पर उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक सिंह को जल्द से जल्द गन्ना किसानों की समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया। शारदा सहायक नहर में पानी ना आने के सवाल और मीरपुर गांव के पास नहर की पुलिया टूटने के सवाल पर उन्होंने नहर विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द पुलिया निर्माण और नहर में पानी छोड़े जाने का निर्देश दिया। इस मौके पर मुख्य रुप से सीडीओ अभिषेक सिंह, एसडीएम बूढनपुर प्रकाश चंद्र, अंबिका चौधरी, सीआरओ आलोक कुमार वर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed