{"_id":"5a70b8f34f1c1b8d268b7598","slug":"121517336819-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क की पटरियों से हटाया जाए अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क की पटरियों से हटाया जाए अतिक्रमण
Updated Tue, 30 Jan 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज।कस्बा लालगंज में लगने वाले जाम को देखते हुए आटो रिक्शा चालकों को बाजार से बाहर कर दिया गया है। मंगलवार को आटो संघ ने इस संबंध में एसडीएम लालगंज को ज्ञापन सौंपा और सड़क की पटरियों पर हुए स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण को हटाने की मांग की।
ऑटो रिक्शा चालक समिति उत्तर प्रदेश की शाखा लालगंज के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने बताया कि लालगंज नगर पंचायत में पुलिस विभाग द्वारा नो एंट्री के नाम पर कुछ ऑटो रिक्शा चालकों को नगर के उत्तर ठाकुर द्वारा मंदिर के समीप और नगर के दक्षिण तरफ उप विद्युत खंड लालगंज के समीप रोक दिया गया है। जिससे ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले बुजुर्गों और महिलाओं को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में हमारी मांग है कि सभी ऑटो रिक्शा चालकों के साथ एक तरह का व्यवहार किया जाए। कुछ ऑटो चालकों को नगर के बाहर रोक दिया गया है और कुछ ऑटो रिक्शा चालक धड़ल्ले से नगर में दौड़ रहे हैं। जबकि अगर नगर की सड़कों के किनारे हुए स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण को हटा दिया जाए तो जाम की समस्या का अपने आप समाधान हो जाएगा। इस अवसर पर संरक्षक हाफिज इरफान, मधुसूदन पांडेय, राम भवन यादव, जगदीश सोनकर, प्रेम नारायण राय, सीताराम चौरसिया, दिनेश सिंह, धर्मराज, मंगरु, मिथुन, प्रकाश, रफी, सिराज आदि उपस्थित थे। ब्यूरो