फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   नेहरू क्लब ने ककरहटा को हरा खिताब पर जमाया कब्जा

नेहरू क्लब ने ककरहटा को हरा खिताब पर जमाया कब्जा

Sat, 09 Dec 2017 11:41 PM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
नेहरू क्लब ने ककरहटा को हरा खिताब पर जमाया कब्जा
आजमगढ़। जिला वॉलीबाल एसोसिएशन की ओर से आयोजित जनपदस्तरीय दो दिवसीय वालीबाल चैंपियनशिप नेहरू क्लब ने जीत ली। शुक्रवार की शाम हुए फाइनल मुकाबले में नेहरू क्लब ने ककरहटा को 25-22 और 25-13 से हराया।
विज्ञापन

चैंपियनिशप के अंतिम दिन सेमीफाइनल ककरहटा और बैरीडीह, नेहरू क्लब और कोटिला के बीच हुआ। इसमे ककरहटा की टीम 21-09, 21-14 और नेहरू क्लब 21-09 और 21-14 अंक के साथ जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। नेहरू क्लब की टीम ने बेहतर खेल को प्रदर्शित करते हुए 25-22 और 25-13 अंक अर्जित कर खिताब पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि खेल के माध्यम से स्वास्थ्य तो बेहतर होता ही है वहीं आपसी सौहार्द बढ़ता है। आयोजन के जरिये गांव के खिलाड़ियों को मैनपुरी में 19 से 23 दिसंबर तक आयेजित राज्यस्तरीय मुकाबले में जिले का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। दुर्गा प्रसाद यादव, वसीम अहमद व कमला यादव ने विजयी टीम को पुरस्कृत किया गया। रेफरी शेषनाथ कुशवाहा और सहायक रेफरी विनोद सिंह को भी सम्मानित किया। जिला वालीबाल एसोसिएशन के सचिव वीरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता से प्रदीप कुमार यादव, बृजेश यादव, मो असहद, शेरू, नोमान अहमद, अब्दुल्ला, मो राफे, आरिफ, आतिफ, उसैद, मो आमिर, माज अहमद, मो. सईद, मो. सैफ, जीशान, मो. अतहर, आकिब, जीशान, अहमद, फरहान, तनवीर, मो. सैफ, मो. सरफराज खान समेत 23 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। राज्यस्तरीय प्रशिक्षण शिविर के लिए 11 दिसंबर से सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर मेहता पार्क में आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण के दौरान सर्वश्रेष्ठ 12 खिलाड़ियों का चयन मैनपुरी में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। जिला वालीबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेन्द्र यादव, सचिव वीरेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष देवेंद्र यादव, राकेश सिंह ने आभार जताया। रामाधीन सिंह, विजेन्द्र सिंह, डा. विनय सिंह यादव, राजेन्द्र यादव, शशिकांत यादव, रविकांत यादव, रईस, जलालुद्दीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed