{"_id":"5a26dcc24f1c1b68678c004b","slug":"121512496322-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आला अधिकारियों की मौजूदगी में आए 163 वाद, मात्र छह का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आला अधिकारियों की मौजूदगी में आए 163 वाद, मात्र छह का निस्तारण
Updated Tue, 05 Dec 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को निजामाबाद तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान आला अधिकारियों की मौजूदगी में कुल 163 मामले प्रस्तुत ह़ुए जिनमें से मात्र छह मामलों का ही मौके पर निस्तारण हो सका। सबसे ज्यादा 109 मामले राजस्व के आए।
इस दौरान अधिकारियों के सामने प्रस्तुत 163 वादों में 109 राजस्व विभाग, 30 पुलिस विभाग, 10 विकास विभाग और 14 अन्य विभागों के मामले आए। इनमें से छह वादों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष वादों को निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को सौंप दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि जन समस्यओं के प्रति संवेदनशील होकर उसका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। संपूर्ण समाधान दिवस शासन की प्राथमिकता हैै और इसकी निरंतर शासन स्तर पर मानिटरिंग की जाती है। उन्होंने उप जिलाधिकारी निजामाबाद को निर्देशित करते हुए कहा कि भूमि विवाद से संबन्धित मामलों को एकत्रित करते हुए स्वयं राजस्व और पुलिस के अधिकारियों से समंवय बना कर उसका निस्तारण करें। लेखपालों को निर्देश दिया कि तालाब, पोखरी, भीटा और चारागाह की जमीनों पर से अवैध कब्जे को हटवाएं। यदि अवैध कब्जा नहीं हटता है तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। जिलाधिकारी को एसोसिएशन फॉर एडवोकेसी एंड लीगल इनीशिएटिव्स द्वारा फरीहा, संजरपुर राजपुर और सुल्तानपुर के ग्रामीणों की समस्या से अवगत कराया गया कि उनका राशन कार्ड अभी तक नहीं बना है, राशन मानक के अनुसार वितरित नहीं हो रहा है और इसमें अपात्रों को शामिल किया गया है। इस पर जिलाधिकारी ने जिला आपूर्ति अधिकारी को तत्काल निस्तारण करने का निर्देश दिया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एसके तिवारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. वीके सिंह, परियोजना निदेशक दुर्गादत्त शुक्ल, जिला विकास अधिकारी विजय कुमार, उप जिलाधिकारी निजामाबाद वागी शुक्ला, तहसीलदार मनीष कुमार, नायब तहसीलदार जया सिंह आदि उपस्थित थे।
वहीं लालगंज। तहसील परिसर में मंगलवार को तहसील समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान कुल 19 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए जिसमें से तीन प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। समाधान दिवस पर ब्यवहरा गांव निवासी विजय शंकर सिंह ने अपने पैतृक मकान पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा किए जाने की प्रार्थना पत्र दिया। आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिकाओं ने मुख्यमंत्र5ी को संबोधित ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन
मेंहनगर में तीन और मार्टीनगंज में एक भी नहीं
मेंहनगर/मार्टीनगंज। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर मंगलवार को मेंहनगर और मार्टीनगंज तहसील परिसर में भी समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान मेंहनगर तहसील में तीन और मार्टीनगंज के एक भी वाद का निस्तारण मौके पर नहीं किया जा सका।
एसडीएम मेंहनगर अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस पर कुल तीस प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए। जिसमें से उन्होंने तीन वादों का मौके पर ही निस्तारण करते हुए शेष वादों को निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के हवाले कर दिया। इस मौके पर तहसीलदार अरविंद कुमार, खंड विकास अधिकारी केके यादव, पूर्ति निरीक्षक राम प्रवेश, सीडीपीओ इफ्तेखार खान आदि उपस्थित थे। वहीं मार्टीनगंज में एसडीएम आशाराम यादव की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान कुल 26 मामले प्रस्तुत हुए। लेकिन इनमें से एक भी मामले का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। सभी को निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को सौंप दिया गया। इस मौके पर नायब तहसीलदार अरुण कुमार यादव, सहायक अभियंता नहर अवधेश तिवारी, विकास खंड प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारी मार्टीनगंज धनंजय पांडेय आदि उपस्थित थे। ब्यूरो