{"_id":"59948c5c4f1c1b8e118b45a7","slug":"121502907484-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण डाक सेवक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण डाक सेवक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
Updated Wed, 16 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। ग्रामीण डाकसेवकों को पेंशन लागू किए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर जिले के ग्रामीण डाकसेवकों ने कामकाज ठप कर प्रदर्शन किया। डाकसेवकों ने चेतावनी दी कि यदि हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वृहद आंदोलन शुरू करेंगे।
मेहनगर संवाददाता के अनुसार कस्बा के उपशाखा डाकघर में बुधवार को ग्रामीण डाक सेवा संघ के बैनर तले डाकसेवकों ने कामकाज ठप कर अनिश्वितकालीन हड़ताल पर चले गए। इस दौरान डाकघर के बाहर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। अखिलेश पांडेय ने कहा कि जीडीएस कमेटी की रिपोर्ट को एआईजीडीएम के सुक्षव के साथ जल्द लागू किया जाए। साथ ही ग्रामीण डाक सेवकों को आठ घंटे कार्य को विभागीयकरण किया जाए। ग्रामीण डाक सेवकों पेंशन लागू किया जाए। जीडीएस टारगेट के नाम पर डाक सेवकों का उत्पीडऩ बंद किया जाए। यदि हमारी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो वृहद आंदोलन शुरु करेंगे। इस मौके पर कोमल यादव, अशोक तिवारी, अभिषेक मौर्या, रमेश यादव, बैजनाथ सिंह, देवसरन राम, अजय पांडेय, अवधेश चौरसियाआदि मौजूद रहे। अमिलो संवाददाता के अनुसार मुबारकपुर नगर में अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ की मुबारकपुर इकाई के बैनर तले ग्रामीण डाककर्मीयों ने विरोध प्रदर्शन कर किया। इस अवसर पर दूधनाथ यादव, रंजीत सिंह, ओमप्रकाश यादव, कैलाश नाथ, शीला आदि मौजूद रही। अतरौलिया संवाददाता के अनुसार अतरौलिया डाकघर के ग्रामीण डाक सेवक डाकघर में ताला बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। इस अवसर पर शिवम सिंह, क्रांति सिंह, मनोज मौर्य, हरिप्रकाश, ऋषिकेश, वीरेंद्र कुमार, रफीक अहमद, राजीव सिंह, ओमप्रकाश यादव, राजनयन यादव, उमेश सिंह, रामचंद्र आदि मौजूद रहे। लालगंज संवाददाता के अनुसार डाकघर शाखा लालगंज के ग्रामीण डाकसेवक कामकाज ठप कर हड़ताल पर चले गए। इस अवसर पर अशोक कुमार पाठक, सूबेदार सिंह, बिंद्रा प्रसाद दुबे, राजकुमार सिंह, संजय सिंह, मुरारी राम आदि मौजूद रहे। सगड़ी संवाददाता के अनुसार तहसील क्षेत्र के समस्त ग्रामीण डाक सेवक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। केंद्र सरकार पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। इस अवसर पर मिथिलेश मिश्रा, राजेश सिंह, केदार प्रजापति आदि मौजूद रहे।