{"_id":"59948b594f1c1bd0118b459d","slug":"121502907225-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पात्र किसानों के चयन की प्रक्रिया समय से करें पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पात्र किसानों के चयन की प्रक्रिया समय से करें पूरी
Updated Wed, 16 Aug 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में सभी एसडीएम, तहसीलदार तथा राजस्व कर्मियों की बैठक में निर्देश दिया कि पात्र किसानों के चयन की प्रक्रिया समय से पूरी करें।
उन्होंने कहा कि 17 अगस्त से सभी पात्र किसानों की सूची संबंधित बैंक शाखाओं के नोटिस बोर्ड पर चस्पा हो जाएगी। शासन द्वारा शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रारूप निर्धारित किया गया है, जिसमें किसान अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज कराएंगे। इसके अतिरिक्त किसान ऑफ लाइन शिकायत संबंधित तहसील में भी दे सकते है। इसे तहसील टास्क फोर्स ऑन लाइन दर्ज कर अपनी रिपोर्ट लगाते हुए जिला स्तरीय समिति को भेजेगी। जिसका निस्तारण जिला स्तरीय समिति द्वारा करते हुए मंडलीय समिति को फारवर्ड कर दी जाएगी। इसके साथ ही जिन किसानों का आधार कार्ड नहीं बना है अभियान चलाकर उसे जल्द बनवाने का निर्देंश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक लेखपाल एवं अमीन को माहवार कर-गुजारियों का लेखा-जोखा देना होगा। राजस्व वसूली पर असंतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष राजस्व वसूली कम हुई है।