{"_id":"5967ba254f1c1b1c438b4870","slug":"121499970085-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक संघ ने दिया सांकेतिक धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक संघ ने दिया सांकेतिक धरना
Updated Thu, 13 Jul 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़(ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने परिषदीय शिक्षकों के समायोजन से पूर्व पदोन्नति, उच्च प्राथमिक विद्यालयों पर विज्ञान और गणित के एक-एक शिक्षक को स्थापित किए जाने सहित चार सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर सांकेतिक एक दिवसीय धरना दिया।
धरने को संबोधित करते हुए संघ की जिलाध्यक्ष अनीता साइलेस ने सरकार पर परिषदीय विद्यालयों को तोडऩे का आरोप लगाते हुए कहा कि समायोजन की त्रुटिपूर्ण नीति इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। उन्होंने कहा कि समायोजन की नीति के चलते ही उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विज्ञान और गणित के शिक्षक स्थापित नहीं किए जा सके। धरने का संचालन कर रहे संयुक्त मंत्री राकेश मणि त्रिपाठी ने 30 सितंबर 2016 की छात्र संख्या को आधार मानकर समायोजन किए जाने और दिव्यांग शिक्षकों का समायोजन किए जाने की मांग की। मीडिया प्रभारी मनोज त्रिपाठी ने समायोजन से पूर्व पदोन्नति की मांग उठाते हुए कहा कि अगर समायोजन से पूर्व प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय और सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय के रिक्त पदों पर पदोन्नति कर दी जाती है तो समायोजित होने वाले शिक्षकों की संख्या अपेक्षाकृत कम हो जाती है और शिक्षक अपने-अपने ब्लाक में ही समायोजित हो जाते। धरने की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष श्रीपति यादव ने किया। इस अवसर पर कमलेश यादव, नंद लाल यादव, बृजभान यादव, राम प्रकाश सिंह, एजाज राशिद, दयाराम यादव, सुरेंद्र यादव, प्रमोद यादव, शैलेश उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।