फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   जिलाधिकारी दरबार पहुंचा केबिल बिछाने का मामला

जिलाधिकारी दरबार पहुंचा केबिल बिछाने का मामला

Wed, 05 Jul 2017 11:59 PM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी दरबार पहुंचा केबिल बिछाने का मामला
मुबारकपुर (ब्यूरो)। मुबारकपुर कस्बे में चल रहे अंडरग्राउंड केबिल बिछाने के लिए हो रही खुदाई का काम पांच दिन पहले नगरपालिका ने रोकवा दिया था। बाद में मामला जिलाधिकारी के पास पहुंचा। जिलाधिकारी के सामने हुई वार्ता में बिजली विभाग ने खोदी गई सड़कों की मरम्मत का आश्वासन दिया तब जाकर मामला शांत हुआ। लेकिन अब तक गड्ढे वैसे ही पडे़ हैं और हर ओर बोल्डर और गिट्टी फैली हुई है।
विज्ञापन

मुबारकपुर में बुनकरों को विद्युत की बेहतर व्यवस्था मुहैया कराने के लिए मलिक सुदनी में विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कराया गया। इसके निर्माण के बाद कस्बे के लोगों केे बिजली उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन जोर-शोर से जुटा हुआ है। अंडर ग्राउंड केबिल बिछाने के लिए विद्युत विभाग ने पांच दिन पूर्व मलिकसुदनी से जीयनपुर मुख्यमार्ग होते हुए रोडवेज से मुबारकपुर विद्युत उपकेंद्र तक केबिल बिछाने के लिए जब जेसीबी द्वारा खुदाई कार्य शुरू किया। लोगों को हो रही समस्या को देखते हुए नगरपालिका ने कार्य को रोकवा दिया। फिर क्या था यह मामला डीएम दरबार पहुंचा तो जिलाधिकारी को हस्तक्षेप करना पड़ा। उन्होंने विद्युत विभाग को केबिल कार्य को तत्काल पूरा कर सड़क दुरुस्तीकरण का निर्देश दिया। लेकिन पांच दिन बीतने के बाद भी सड़कों पर बोल्डर और गिट्टी फैले हुए हैं। क्षेत्र के वारिस मोहम्मद, अरशद, इस्लाम, इस्माइल, इरशाद, सलमान, शाहिद, राजेंद्र सिंह, रामलाल आदि ने इसे तत्काल दुरुस्त कराने से की मांग की है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed