फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   12 MLD STP will be built in Mubarakpur

Azamgarh News: मुबारकपुर में बनेगी 12 एमएलडी की एसटीपी

Tue, 25 Mar 2025 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
12 MLD STP will be built in Mubarakpur
मुबारकपुर। नगर पालिका मुबारकपुर में स्वच्छता और जल प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। उसके द्वारा एसटीपी के निर्माण के लिए शासन को 34 करोड़ का प्रस्ताव तैयार कर भेजा गया है। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलते ही एसटीपी का निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन


जल निगम नगरीय की ओर से 34 करोड़ रुपये की लागत से 12 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) क्षमता वाले सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निर्माण प्रस्तावित है। इस परियोजना के तहत सभी वार्डों में सीवर लाइन बिछाई जाएगी, इससे घरों से निकलने वाली नालियों को जोड़ा जाएगा और गंदे पानी को शोधित कर पर्यावरण को सुरक्षित किया जाएगा। जल निगम ने इस प्रोजेक्ट की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर शासन को भेज दी है। अब शासन से बजट स्वीकृति का इंतजार किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही फंड मंजूर होगा, एसटीपी के निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने से मुबारकपुर के नालों से होने वाले प्रदूषण पर रोक लगेगी और स्थानीय जल स्रोतों की गुणवत्ता में सुधार होगा। नगर पालिका क्षेत्र के सभी वार्डों में सीवर लाइन का विस्तार होने से गंदे पानी की निकासी व्यवस्थित होगी।
विज्ञापन


डायरिया और पीलिया पसार चुका है पांव

मुबारकपुर नगरपालिका क्षेत्र में प्रदूषित जल आपूर्ति होने से डायरिया और पीलिया अपने पांव पसार चुका है। इसमें कई लोग अपनी जान भी गवां चुके हैं। जब यहां पानी की जांच की गई तो उसे मानव मल के अंश पाए गए थे। इस योजना की मंजूरी मिलने और एसटीपी के निर्माण के बाद लोगों को इससे निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुबारकपुर में 12 एमएलडी के एसटीपी के निर्माण के लिए शासन को 34 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर भेजा जाएगा। इस धन से एसटीपी निर्माण के साथ ही घरों को सीवर लाइन से जोड़ने के साथ ही इसके लिए तोड़ी गई सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। शासन से बजट मिलते ही इसका कार्य शुरू कराया जाएगा।-जियाउल हक, अधिशासी अभियंता, जल निगम नगरीय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed