{"_id":"5c951c49bdec2214516f4a86","slug":"11553275977-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं थम रहा नये मरीजों के मिलने का क्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं थम रहा नये मरीजों के मिलने का क्रम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुबारकपुर। दो माह से पीलिया की मार झेल रहे मुबारकपुर कस्बा वासियों को अब तक पीलिया के प्रकोप से मुक्ति नहीं मिल सकी है। जिसके चलते कस्बे के लोगों में आज भी हड़कंप मचा हुआ है। शुक्रवार को भी सीएचसी पर दर्जन भर लोगों की जांच की गई। जिसमें दो नये पीलिया रोगी पाये गए, इसमें एक की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं चार अन्य मरीजों के प्राइवेट अस्पतालों पर पहुंचने की भी सूचना है।
11 जनवरी से मुबारकपुर कस्बा समेत आसपास के क्षेत्र में पीलिया का प्रकोप फैला हुआ है। अब तक पीलिया से दस लोगों की मौत भी हो चुकी है। स्वास्थ्य महकमा, नपा प्रशासन की सारी कवायद अब तक फेल ही साबित हो रही है। स्वास्थ्य महकमा जहां नपा के पानी को दोषी करार दे रहा है तो वहीं नपा प्रशासन द्वारा तीन दिनों से अपनी पानी की सप्लाई को पूरी तरह से बंद कर टैंकर के माध्यम से पानी की सप्लाई की जा रही है। इसके बाद भी नये मरीजों के मिलने का क्रम जारी है। शुक्रवार को सीएचसी पर दर्जन भर लोग जांच के लिए पहुंचे। जिसमें अली नगर मुहल्ला निवासीनी 18 वर्षीय इमराना पुत्री जुल्फेकार अहमद व नयापुरा मुहल्ला निवासी 51 वर्षीय हफीज अहमद पुत्र जमीन अहमद पीलिया से ग्रसित पाये गये। इसमें इमराना की हालत गंभीर देेख सीएचसी प्रशासन ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं चार की संख्या में नये मरीज भी शुक्रवार को विभिन्न प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराये गए।