फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   अधर में लटकी 4490 शिक्षकों की जांच

अधर में लटकी 4490 शिक्षकों की जांच

Mon, 10 Dec 2018 11:48 PM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
अधर में लटकी 4490 शिक्षकों की जांच

विज्ञापन
आजमगढ़। शासन ने जनपद में 2010 से नियुक्त हुए शिक्षकों की जांच का निर्देश दिया है। इसके क्रम में एडीएम प्रशासन के नेतृत्व में कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच करेेगी। एडीएम प्रशासन का कहना है कि एडी बेसिक द्वारा जांच में सहयोग नहीं किया जा रहा है। कई बार बुलाने के बाद भी वह उपस्थित नहीं हुए। उन्होंने बीएसए कार्यालय से शिक्षकों के अभिलेख भी अपने पास मंगा लिए हैं। इससे जांच लटकी हुई है।

वर्ष 2010 में हुई शिक्षकों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े की शिकायत होने पर शासन स्तर से इस दौरान नियुक्त हुए शिक्षकों के अभिलेखों की जांच करने का निर्देश जिला प्रशासन को दिया गया। शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने एडीएम प्रशासन के नेतृत्व में कमेटी का गठन किया। इस कमेटी में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के साथ एडी बेसिक को भी शामिल किया गया। यह कमेटी 4490 शिक्षकों की जांच कर अपनी रिपोर्ट देगी। लगभग दो माह बीतने के बाद भी अभी तक जांच का कार्य शुरू नहीं हो सका है। एडीएम प्रशासन का आरोप है कि कई बार एडी बेसिक को फोन किया लेकिन वह जांच के लिए नहीं उपस्थित नहीं हुए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सारे अभिलेखों को एडी बेसिक ने अपने पास मंगा लिए हैं। इसलिए जब तक वह अभिलेख के साथ नहीं आएंगे जांच शुरू नहीं हो सकती है। एडी बेसिक के हाईकोर्ट में होने के कारण बात नहीं हो सकी। लेकिन उनके कार्यालय के सूत्रों की मानें तो शिक्षकों के अभिलेखों को मंगाकर उनके बोर्डवार फीडिंग का कार्य किया जा रहा है। इन 4490 शिक्षकों के आधार फीडिंग का कार्य भी लगभग 60 से 70 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। फीडिंग का कार्य पूरा होते ही जांच शुरू कर दी जाएगी। एडी बेसिक खुद इस जांच को विधिवत करने के मूड में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed