फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   शिक्षक समस्यों का निस्तारण ही हमारा उद्देश्य

शिक्षक समस्यों का निस्तारण ही हमारा उद्देश्य

Mon, 10 Dec 2018 01:07 AM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक समस्यों का निस्तारण ही हमारा उद्देश्य
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक भंवरनाथ सिंह गांधी गुरुकुल इंटर कालेज में जिलाध्यक्ष शैलेश राय की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षक समस्याओं का निस्तारण कराना, पुरानी पेंशन बहाली, एनपीएस की समस्या, नियमित वेतन, जीपीएफ का भुगतान और शिक्षक उत्पीड़न से संघर्ष करना ही हमारे संघ का उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि 19 दिसंबर को नेहरू हाल में जनपदीय अधिवेशन होगा। इसके मुख्य अतिथि एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह होंगे। प्रदेश संरक्षक केदारनाथ सिंह और सभाजीत सिंह ने संगठन के उद्देश्य और कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला। जिला मंत्री शेषनाथ सिंह ने जनता सहयोग इंटर कालेज मई खरगपुर में सतीश यादव के मृतक आश्रित के रूप में कार्यभार ग्रहण नहीं करने पर जल्द ही धरने की घोषणा की जाएगी। बैठक में दिनेश सिंह, सुनील राय, रमाकांत राय, साकेत चौबे, अरुण सिंह, चंद्रिका सिंह, बब्बन सिंह, विनोद पांडेय सहित अनेक शिक्षक नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed