{"_id":"5c0422babdec2241bc237d8f","slug":"11543774906-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंग में सरकार, मांगा गया परियोजनाओं का ब्यौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रंग में सरकार, मांगा गया परियोजनाओं का ब्यौरा
Updated Sun, 02 Dec 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। संगठन को चुनावी रंग देने के बाद प्रदेश सरकार भी लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंकने के लिए तैयार है। भाजपा सूत्रों की मानें तो जनवरी के बाद लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने की प्रबल संभावना है। प्रदेश सरकार इससे पहले लगातार कार्यक्रम करने की योजना बना रही है। इसके लिए सभी जिलों से शिलान्यास और लोकार्पण के लिए तैयार परियोजनाओं का ब्यौरा तलब किया गया है। जनपद में पीडब्ल्यूडी की ओर से लाकार्पण के लिए 691.46 लाख की 25 योजनाएं और शिलान्यास के लिए 4658.76 लाख की 58 परियोजनाओं की सूची भेजी गई है। इसी तरीके से राजकीय निर्माण निगम और अन्य एजेंसियों की ओर भी सूचनाएं भेजी गई है। भाजपा सूत्रों की मानें तो जनवरी के बाद लोकसभा चुनाव की अधिसूचना कभी भी लग सकती है। इसी को ध्यान में रख कर पार्टी की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। पहले संगठन को चुनाव का पाठ पढ़ाया गया। 26 जनवरी को कमल ज्योति के तहत सभी बूथों पर विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ दीप जलाए जाएंगे। इसके साथ ही केंद्र और सूबे की सरकार की ओर से चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी गई है। जनवरी में चुनावी बिगुल फूंकने की तैयारी है। इसके लिए सभी जिलों को पत्र भेज वहां से लोकार्पण और शिलान्यास योग्य परियोजनाओं की जानकारी मांगी है। भाजपा सूत्रों की मानें तो परियोजना की सूची मिलने के बाद प्रत्येक जनपदों में कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जाएगी। परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर जनता के बीच संदेश देगी। भाजपा सरकार में इतने कम समय में कितना विकास कराया कराया जाएगा इसके बारे में बताया जाएगा। इन कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री के स्वयं मौजूद रहने की उम्मीद जताई जा रही है।
पीडब्ल्यूडी और अन्य संस्थाओं ने भेजी रिपोर्ट
आजमगढ़। शासन से सूचना मांगे जाने के बाद जनपद में पीडब्ल्यूडी की ओर से लोकार्पण के लिए 6.91 करोड़ की 25 योजनाएं और शिलान्यास के लिए 46.59 करोड़ की 58 परियोजनाओं की सूची भेजी गई है। इसमें सभी परियोजनाएं सड़कों से जुड़ी हैं। इसी तरीके से राजकीय निर्माण निगम की ओर से भी सेहदा में बन विभाग के गेस्ट हाउस, हरिहरपुर संगीत भवन और परियोजनाओं की सूची भेजी है जिसकी लागत करोड़ों में है।
प्रधानमंत्री आवास और शौचालय पर जोर
आजमगढ़। चुनावी साल में केंद्र सरकार की स्वच्छ भारत मिशन और प्रधानमंत्री आवास योजना को भी सरकार पूरी तरीके से भुनाना चाहती है। इसके तहत बेस लाइन सर्वे से छूटे लोगों का चिह्नीकरण और फीडिंग कराई गई है। चुनावी साल में उन्हें योजना का लाभ देकर इसके प्रयोग अपने पक्ष में किया जा सके। लगभग 1.09 लाख शौचालय और लगभग 33 हजार लोगों को प्रधानमंत्री आवास की सुविधा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
शासन की ओर से लोकार्पण और शिलान्यास योग्य परियोजनाओं की सूची मांगी गई थी। निर्देश के अनुसार इसे उपलब्ध करा दिया है। सूची क्यों मांगी जा रही है इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकती है।
आरके सोनवानी, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी
शासन की ओर से लोकार्पण और शिलान्यास योग्य परियोजनाओं की सूची मांगी जाती रहती है। कुछ परियोजनाएं लोकापर्ण योग्य हैं इस बार भी जानकारी भेज दी गई है।
पीएन सिंह, पीओ राजकीय निर्माण निगम
जनवरी या उसके बाद लोकसभा चुनाव की अधिसूचना लगने की उम्मीद है। इससे पहले सीएम के कार्यक्रम भी हो सकते हैं। पार्टी नेतृत्व से मिले निर्देश के अनुसार पदयात्रा कार्यक्रम को सफल बनाया जाएगा। इसके बाद कमल ज्योति कार्यक्रम को भी सफल बनाना है।
सहजानंद राय, क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा