{"_id":"5ba7d590867a557f721c26fa","slug":"11537725840-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में शुरू हुई आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में शुरू हुई आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना
Updated Sun, 23 Sep 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। गरीब परिवारों को पांच लाख रुपये तक के इलाज की मुफ्त व्यवस्था वाले आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की रविवार को जिले में शुरूआत हुई। मंडलीय अस्पताल परिसर स्थित रेडक्रास भवन में आयोजित भव्य समारोह के दौरान सांसद नीलम सोनकर, विधायक आलमबदी आजमी, जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी, सीएमओ डॉ. रविंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर योजना की शुरूआत किया। इस दौरान सांसद ने पांच पात्रों में योजना का गोल्डेन कार्ड भी वितरित किया। उद्घाटन अवसर पर सांसद नीलम सोनकर ने कहा कि यह योजना गरीब परिवारों के लिए काफी लाभप्रद साबित होगी। योजना के तहत गरीब परिवार को पांच लाख रुपये प्रति वर्ष के नि:शुल्क इलाज की सुविधा दी जाएगी। योजना में परिवार के सदस्यों की संख्या व आयु का कोई बंधन नहीं है। योजना का लाभ देने में महिलाओं, बालिकाओं व वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता दी जाएगी। योजना के पात्रों को कुल 1350 प्रकार के मेडिकल पैकेजों की सुविधा उपलब्ध होगी। जिसमें सर्जरी, डे केयर, दवाओं का खर्च, जांच का व्यय आदि शामिल होगा। इसके साथ ही कैंसर व ह्दय रोग जैसे बीमारियों का भी इलाज संभव है। भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने इस योजना को शुरू करने की घोषणा की थी। जिसे आज वे स्वयं रांची से मूर्तरुप दे रहे है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि पात्रों को इस योजना में शामिल करने में किसी भी प्रकार की कोताही न बरते। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी व सीएमओ डॉ. रविंद्र कुमार ने योजना के संबंध में विस्तार से उपस्थित लोगों को अवगत कराया। योजना के शुभारम्भ अवसर पर पांच लाभार्थियों को जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने संयुक्त रुप से गोल्डेन कार्ड भी वितरित किया। पांचों लाभार्थियों में सोमव्रत गौतम, बांकेलाल, प्यारे लाल, रामप्यारे व राजेंद्र शस्त्रत्तमिल रहे। इस अवसर पर अखिलेश मिश्रा, घनश्याम पटेल, राजेश महुवारी, डिप्टी सीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. वाईके राय, डॉ. परवेज अख्तर, डॉ. संजय, सीएमएस महिला अस्पताल डॉ. अमिता अग्रवाल समेत स्वास्थ्य विभाग से जुड़े लोग मौजूद रहे।
जिले में 8 सरकारी व 7 प्राइवेट अस्पताल इस योजना के तहत चयनित है और प्राइवेट अस्पतालों को भी योजना से जोड़ने का प्रयास चल रहा है। चयनित अस्पतालों पर एक आयुष्मान मित्र की तैनाती की गई है। मरीज सीधे उसके पास पहुंचे और अंगूठा लगाते ही उसके सारे रिकार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर खुल जाएंगे। इसके साथ ही एक ग्रीन कार्ड भी बन जाएगा। इसके बाद आयुष्मान मित्र ही मरीज को संबंधित डॉक्टर के पास ले जाएगा और उसके इलाज, जांच, भर्ती आदि कराने की कवायद को पूर्ण कराएंगा। जिले स्तर पर डिस्ट्रिक्ट इंप्लीमेंटेशन यूनिट स्थापित की जा रही है। जिसके द्वारा जिले में इस योजना के सफल संचालन पर नजर रखी जाएगी।
डॉ. वाईके सिंह, नोडल अधिकारी, आयुष्मान भारत योजना।
टीवी पर किया गया पीएम मोदी का लाइव प्रसारण
आजमगढ़। आयुष्मान भारत योजना का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड प्रांत की राजधानी रांची से लोकार्पण कर रहे थे। पूरे कार्यक्रम के लाइव प्रसारण की व्यवस्था भी स्वास्थ्य महकमे ने जिले में आयोजित शुभारम्भ समारोह स्थल पर की गई थी। इसके लिए दो बड़े एलसीडी लगाए गए थे। जिस पर रांची से पीएम मोदी के पूरे कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हो रहा था।
विज्ञापन
मन कक्ष का हुआ शुभारम्भ
आजमगढ़। मंडलीय अस्पताल में मानसिक रोग से ग्रसित लोगों के इलाज के लिए मन कक्ष की स्थापना हुई है। जिसका लोकार्पण भी रविवार को किया गया। इस मन कक्ष में मानसिक बीमार लोग, मंद बुद्धि के बच्चे आदि की काऊंसलिंग कर इलाज किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर मरीजों को रेफर भी किया जाएगा।
जिले में 1.15 लाख से अधिक पात्र, मिलेगा लाभ
आजमगढ़। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के लिए सरकार ने 2011 में हुए सामाजिक, आर्थिक व जातिगत जनगणना के आधार पर जिले में लगभग 1.15 लाख लाभार्थियों को पात्र पाया गया है। जिनको तत्काल योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही नए पात्रों के चयन का काम भी चल रहा है। जिले में एसआईसीसी डाटा के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र में 97931 और शहरी क्षेत्र में 16280 पात्रों का सर्वे कर पोर्टल पर अंकन कराय जा चुका है। ये लोग किसी भी चयनित निजी व सरकारी अस्पताल, जनसेवा केंद्र पर अपना आधार कार्ड अथवा कोई भी पहचान पत्र या राशन कार्ड ले जाकर सत्यापन कर सकते है। नए पात्रों को जोडने की कवायद भी अभी चल रही है।
ये है योजना का लाभ पाने के हकदार
आजमगढ़। सीएमओ डॉ. रविंद्र कुमार ने बताया कि योजना के तहत कोई भी व्यक्ति जो ग्रामीण इलाके में कच्चे मकान में रहता हो, परिवार की मुखिया महिला हो, परिवार में कोई दिव्यांग हो, अनुसूचित जाति/जनजाति से हो, भूमिहीन व दिहाड़ी मजदूर हो पात्र होगा। इसके अलावा ग्रामीण इलाके के बेघर व्यक्ति, निराश्रित, दान व भीख मांगने वाले, आदिवासी व कानूनी रुप से मुक्त बंधुआ आदि भी पात्र होंगे। शहरी इलाके में भिखारी, कूड़ा एकत्र करने वाले, घरेलु काम काज करने वाले, रेहड़ी-पटरी दुकानदार, मोची, फेरीवाले, कंस्ट्रक्शन साईट पर काम करने वाले मजदूर, प्लंबर, राजमिस्त्री, पेंटर, बेल्डर, सिक्योरिटी गार्ड, कुली, स्वीपर, टेलर, ड्राइवर, रिक्शा चालक व दुकान पर काम करने वालों को इस योजना का लाभ मिलेगा।