फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   भाइयों ने बहनों को दिया इज्जत घर का तोहफा

भाइयों ने बहनों को दिया इज्जत घर का तोहफा

Sun, 26 Aug 2018 11:44 PM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
भाइयों ने बहनों को दिया इज्जत घर का तोहफा
आजमगढ़। रक्षा बंधन के पर्व पर बहनें भाइयों को राखी बांधकर उनके लंबी उम्र की कामना करती है। वहीं भाई बहनों को उनकी रक्षा का वचन देने के साथ ही उन्हें उपहार भी देते हैं। लेकिन इस बार रक्षाबंधन पर कई भाई ऐसे भी रहे जिन्होंने अपनी बहनों को उपहार में इज्जतघर प्रदान किया। बहनों ने इज्जतघर के सामने ही भाइयों को राखी बांधी। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी की ओर से रक्षा बंधन पर बहनों को किसी भी माध्यम से इज्जतघर यानि शौचालय उपहार देने वाले भाइयों के लिए उपहार योजना शुरू की गई है। बताते चलें कि जनपद के शौचालय निर्माण में पिछड़ने के कारण इसे आगे बढ़ाने के लिए जिलाधिकारी की ओर से तरह-तरह से लोगों को शौचालय बनवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में उन्होंने रक्षा बंधन पर बहनों को शौचालय का निर्माण कर उपहार में देने वाले भाइयों को पुरस्कृत करने की योजना बनाई है। जिसका असर भी रविवार को देखने को मिली। अजमतगढ़ और हरैया ब्लाक में भाइयों ने बहनों को इज्जतघर उपहार में दिया और बहनों ने उसी इज्जतघर के सामने खड़े होकर भाइयों को मिठाई और राखी बांधी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed