फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   किसी भी दशा में बाधित न हो गेहूं खरीद : कमिश्नर

किसी भी दशा में बाधित न हो गेहूं खरीद : कमिश्नर

Tue, 03 Apr 2018 11:36 PM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
किसी भी दशा में बाधित न हो गेहूं खरीद : कमिश्नर
आजमगढ़। कमिश्नर एसवीएस रंगाराव ने कहा कि किसानों को उसकी उपज का पूरा मूल्य समय से दिलाना सबकी जिम्मेदारी है। गेहूं खरीद में पूरी संवीदनशीलता और पारदर्शिता होनी जरूरी है। वो मंगलवार को अपने कैंप कार्यालय पर मंडल में गेहूं खरीद की व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे थे।उन्होेंने कहा कि किसी प्रकार शिथिलता और लापरवाही नहीं होनी चाहिए। खरीद के बाद किसानों के खाते में धनराशि 48 घंटे के अंदर पहुंच जाए। शासन की ओर से गत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष गेहूं खरीद का लक्ष्य कम रखा गया है। इसलिए लक्ष्य को हासिल करें। संभागीय विपणन अधिकारी आरबी प्रसाद ने बताया कि मंडल में छह क्रय एजेन्सियों के कुल 193 क्रय केन्द्र स्थापित हुए हैं। आजमगढ़ में 61, मऊ में 51 और बलिया में कुल 81 केन्द्र हैं। पंजीकृत किसान अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी क्रय केन्द्र पर अपना गेहूं बेच सकता है। क्रय केन्द्रों के व्यापक प्रचार प्रसार के निर्देश दिए गए। अनियमिता की शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा। सभी क्रय केन्द्र प्रात: नौ बजे अनिवार्य रूप से खुल जाएं और शाम छह बजे से पहले बन्द नहीं होने चाहिए। मंडल में कुल 166900 एमटी का लक्ष्य निर्धारित है। इस मौके पर जिलाधिकारी मऊ प्रकाश बिन्दु, अपर आयुक्त राजेन्द्र कुमार, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) आजमगढ़ बीके गुप्ता, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) मऊ डीपी पाल, आरएफसी अरुण कुमार सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed