फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   रकबा और फसल अच्छी होने से खरीद दुगुनी होने का अनुमान

रकबा और फसल अच्छी होने से खरीद दुगुनी होने का अनुमान

Wed, 21 Mar 2018 11:44 PM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
रकबा और फसल अच्छी होने से खरीद दुगुनी होने का अनुमान
आजमगढ़। जनपद में गेहूं खरीद की तैयारियां जोर शोर से की जा रही है। जिसके तहत जनपद में 61 क्रय केंद्र बनाए जा चुके हैं। शासन स्तर से अभी तक जनपद में गेहूं की खरीद का लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया है। लेकिन कर्जमाफी के बाद बढ़े रकबे और अच्छी फसल के कारण गेहूं की खरीद ज्यादा होने की संभावना जताई जा रही है। पिछले साल लगभग 40 हजार एमटी गेहूं की खरीद हुई थी। ये लक्ष्य के सापेक्ष लगभग आधा था। इस बार दो गुने से ज्यादा खरीद का दावा विपणन विभाग की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन

विगत कई वर्षों से मौसम की मार झेल रहे किसानों को इस बार अच्छी फसल होने की संभावना है। वहीं सरकार द्वारा किसानों का कर्जमाफ करने से गेहूं के रकबे में थोड़ी ही सही लेकिन वृद्घि हुई है। इसके कारण इस बार गेहूं का रिकार्ड उत्पादन होने की संभावना जताई जा रही है। शासन ने एक अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू करने का निर्देश जारी किया गया है। जिसके लिए जिला प्रशासन की ओर से तेजी से तैयारियां की जा रही हैं। गेहूं खरीद के लिए जिले में 61 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। जरूरत पड़ने पर इनकी संख्या में और इजाफा किया जा सकता है। जिला प्रशासन की सारी तैयारियां पूरी हैं, लेकिन शासन की तरफ से अभी तक जिले में गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया है। जबकि पिछले वर्ष शासन ने जनपद में गेहूं खरीद के लिए लगभग 80 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया था। जिसके सापेक्ष जिले में कुल 40 हजार मीट्रिक टन ही गेहूं की खरीद हो सकी थी। 27 मार्च को आयोजित बैठक में गेहूं खरीद को लेकर रणनीति भी बनाई जाएगी।
विज्ञापन



पिछले वर्ष जिले में रवि फसल का कुल रकबा 248882 हेक्टेअर था। लेकिन इस बार यह बढ़कर 251000 हेक्टेअर हो गया है। इस बार मौसम ने भी अभी तक किसानों का साथ दिया है अगर आगे भी इसी तरह से मौसम ने साथ दिया तो पैदावार अच्छी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. उमेश कुमार गुप्ता, जिला कृषि अधिकारी।


जिले में गेहूं खरीद के लिए 61 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। जरूरत पड़ने पर इनकी संख्या और बढ़ सकती है। लेकिन अभी तक शासन से खरीद का लक्ष्य निर्धारित नहीं हुआ है। इस बार फसल अच्छी है इसलिए खरीदारी दुगुनी होने की संभावना है।
आरपी पटेल, डिप्टी आरएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed