{"_id":"5aad5ae94f1c1b5a598b494c","slug":"11521310441-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु आरोग्य शिविर में जागरूक किए गए किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु आरोग्य शिविर में जागरूक किए गए किसान
Updated Sat, 17 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबारी। विकास खंड पवई के मझौरा गांव में शनिवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर एवं मेला का आयोजन किया गया। जिसमें मवेशियों की मुफ्त जांच के साथ ही दवाओं का भी वितरण किया गया। पशु चिकित्सकों की देखरेख में पशुओं का टीकाकरण भी हुआ। इसके साथ ही पशुपालकों को आवश्यक जानकारियां दी गई।
पशु आरोग्य शिविर और मेला का उद्घाटन ग्राम प्रधान पति दलसिंगार प्रजापति ने फीता काट कर किया। उन्होंने पशुपालकों का आह्वान किया कि वे अपने मवेशियों की समय-समय पर जांच अवश्य करवाये, ताकि मवेशियों को बीमारी से बचाया जा सके। उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. एके अवस्थी ने रोग से बचाव के लिए चलाये जा रहे टीकाकरण कार्यक्रम की जानकारी दी। इसके साथ ही पशुधन बीमा योजना से भी पशुपालकों को अवगत कराया। पशु चिकित्सकों ने शिविर में 208 बीमार मवेशियों का इलाज कर रोग के अनुरूप दवा पशुपालकों को दिया। 40 मवेशियों के बाँझपन का इलाज कराने के साथ ही कृत्रिम गर्भाधान किया गया। इसके साथ ही 450 मवेशियों का टीकाकरण भी हुआ। इस अवसर पर डॉ. धर्मेंद्र यादव, डॉ. उमेश कुमार, डॉ. धर्मेश चौहान, डॉ. अजीत आर्या, राज कमल, धर्मेंद्र कुमार कन्नौजिया, पशुधन प्रसार अधिकारी डॉ. सलीम खान, दयाराम, सुनील, हवलदार सिंह, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।