फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   लक्ष्य से रहे पीछे, फिर भी मंडल में टॉप पर जनपद

लक्ष्य से रहे पीछे, फिर भी मंडल में टॉप पर जनपद

Thu, 25 Jan 2018 12:24 AM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
लक्ष्य से रहे पीछे, फिर भी मंडल में टॉप पर जनपद
आजमगढ़। शासन की ओर से शुरू किया गया मिशन इंद्रधनुष के चौथे चरण का समापन हो गया है। शासन को इसकी रिपोर्ट भी भेज दी गई। काफी प्रयास के बाद भी विभाग निर्धारित लक्ष्य से थोड़ा पीछे रह गया, लेकिन ऊपरी तालिका में अपना स्थान बनाने मेें कामयाब रहा। योजना के तहत प्रदेश स्तर पर प्रगति जहां 77 फीसदी रही, वहीं आजमगढ़ ने 81 फीसदी लक्ष्य हासिल करने में कामयाबी हासिल की। मंडल में आजमगढ़ अन्य जनपदों को पीछे छोड़ते हुए टॉप पर रहा। पूर्वांचल में भी सिर्फ गोरखपुर ही जनपद से आगे निकल पाया है।
विज्ञापन

केंद्र और प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल मिशन इंद्रधनुष योजना के सभी जिलों के लिए 90 फीसदी लक्ष्य हासिल करने के निर्देश सीधे प्रधानमंत्री की ओर से जारी किए गए थे। पिछले चरणों में जिले स्थिति ठीक नहीं होने पर जिलाधिकारी ने स्वाथ्य विभाग के पेच भी कसे थे। स्वास्थ्य महकमे के साथ ही तहसील और ब्लाक प्रशासन को भी योजना में अपना योगदान देने के लिए निर्देश दिए थे। विभाग ने समाप्त हो चुके चार चरणों में कुल 81 फीसदी लोगों को टीकाकरण से लाभान्वित करने का लक्ष्य हासिल कर लिया है। 8 से 17 अक्तूबर तक चले पहले चरण में विभाग ने 34 हजार, 7 नवंबर से 17 तक चले दूसरे चरण में 31500, सात दिसंबर से 17 तक चले तीसरे चरण 37665 और आठ जनवरी से 17 तक चले चौथे चरण में 27970 बच्चों का टीकाकरण किया गया है। इसके अलावा 5085 महिलाओं का भी टीकाकरण हुआ है। विभाग की कुल प्रगति 81 फीसदी रही है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि एएनएम की कमी मुहम्मदपुर, फूलपुर और मार्टीनगंज के कुछ मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में लोगों के विरोध से थोड़ी परेशानी हुई है। आने वाले चरणों में प्रधानमंत्री की ओर से निर्धारित लक्ष्य को भी प्राप्त कर लिया जाएगा। मंडल में आजमगढ़ के सापेक्ष मऊ की प्रगति 77 और बलिया की 73 फीसदी ही रही है। वाराणसी और गाजीपुर भी 78 फीसदी प्रगति के साथ पीछे रहे हैं। प्रदेश की कुल प्रगति 77 फीसदी ही रही है। जनपद ने 81 फीसदी के साथ टॉप टेन में स्थान बनाया है। पूर्वांचल में सिर्फ गोरखपुर ही 87 फीसदी के साथ जनपद से आगे रहा है। उन्होंने दावा किया कि आने वालों चरणों में जनपद 96 से 97 फीसदी तक लक्ष्य हासिल कर लेगा।
विज्ञापन



मिशन इंद्रधनुष में जनपद की स्थिति मंडल में सबसे अच्छी रही है। आने वालों चरणों में शासन की ओर से निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर लिया जाएगा।
-डॉ. एसके तिवारी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed