फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पौधरोपण कर दिया पर्यावरण की स्वच्छता का संदेश

पौधरोपण कर दिया पर्यावरण की स्वच्छता का संदेश

Thu, 25 Jan 2018 12:08 AM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
पौधरोपण कर दिया पर्यावरण की स्वच्छता का संदेश
आजमगढ़। पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए आरबीवाई मेमोरियल एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी द्वारा समदी नरायनगंज स्थित एक विद्यालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सोसायटी द्वारा 110 पौधों का रोपण किया गया।
विज्ञापन

प्रबंधक प्रवीण कुमार यादव ने कहा कि आज पर्यावरण को बचाने के लिए विश्व के सभी देश चिंतित हैं। लेकिन इसके लिए जब तक हर आमजन सही सोच के साथ कार्य नहीं करेगा तब तक पर्यावरण को संरक्षित नहीं किया जा सकता। इसके प्रभाव के फलस्वरूप हम लोगों के बचपन में जनपद का तापमान कभी इतना कष्टदायी नहीं हुआ। आज प्रकृति हमें सचेत कर रही है कि हम अपनी आबादी से ज्यादा पौधों का रोपण करें तभी यह विषमता समाप्त हो सकेगी। इसके उद्देश्य को सार्थक करने के लिए सोसायटी द्वारा पौधारोपण किया गया। कोषाध्यक्ष कमल किशोर ने कहा कि हम सभी अच्छे वातावरण की बातें जरूर करते है लेकिन इसके लिए व्यापक कदम उठाने के प्रति हम उतने ही लापरवाह हैं। इस मौके पर प्रशांत गौड़, पवन राय, अनूप गौतम, अनुराग सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed