{"_id":"5a34142f4f1c1bc5668b530e","slug":"11513362479-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"306 अपात्रों पर लटकी कार्रवाई की तलवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
306 अपात्रों पर लटकी कार्रवाई की तलवार
Updated Fri, 15 Dec 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। जिलाधिकारी की ओर से गठित कमेटी की ओर से कांशीराम आवासों की स्थलीय सत्यापन के दौरान 306 लोगों के अवैध तरीके से रहते मिलने पर इन पर कार्रवाई की तलवार लटकने लगी है। 2011 से ही इस दबाव के साथ ही अवैध तरीके से ये लोग इन आवासों में रह रहे हैं।
जिलाधिकारी के निर्देश पर डूडा की ओर से कांशीराम आवासों में रहने वाले वालों की जांच कराई जा रही थी। सत्यापन में डीएवी के पास, चकगोरया और जाफरपुर के कई लाभार्थियों के सत्यापन के लिए नहीं पहुंचने पर इसकी रिपोर्ट पीओ डूडा डॉ. महेंद्र प्रसाद की ओर से जिलाधिकारी को सौंपी गई थी। रिपोर्ट में 325 लाभार्थियों के नाम थे। जिलाधिकारी की ओर से टीम का गठन कर इनका स्थलीय सत्यापन कराया गया। ये भी पूरा हो चुकी है। पीओ डूडा डॉ. महेंद्र प्रसाद ने बताया कि जिले में पांच स्थानों पर कांशीराम आवास बने हैं। इसमें डीएवी के पास 696 में 696 का आवंटन हो चुका है। स्थलीय सत्यापन में यहां 78 लोग अवैध तरीके से रहते मिले हैं। चकरोगया में 204 में 176 का आवंटन किया गया है, इसमें 95 लोग अवैध तरीके से रहते मिले हैं। जाफरपुर में 492 आवासों में 488 का आवंटन हुआ है, इसमें 133 लोग अवैध तरीके से रहते मिले हैं। इसमें कई प्रमाण पत्र फर्जी मिले, कई लोगों ने दूसरे आवास खरीद कर यहां कब्जा कर रखे हैं। कुछ तालाबंद कर गायब हैं। रिपोर्ट तैयार कर ली गई है, इसे जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। निर्देश के बाद इनके आवास खाली कराए जाएंगे। इसके अलावा गजड़हा में 460, मेहनगर में 240 आवास बने हैं। इसका आवंटन नहीं हुआ है। आवंटन के लिए अभी लगभग 350 लोगों ने आवेदन किया है, जिसका वैरीफिकेशन कराया जा रहा है।