फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां तेज

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां तेज

Wed, 15 Nov 2017 11:58 PM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां तेज
आजमगढ़। नगर निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में हवा बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के जनपद आगमन को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां तेज हो गई हैं। एक तरफ प्रशासन टूटी सड़कों की मरम्मत कराने और दूसरी तरफ साफ-सफाई कराने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव में प्रचार के लिए 16 नवंबर उको मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जनपद आगमन हो रहा है। वह नगर के डीएवी इंटर कालेज के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके आगमन को लेकर पार्टी के साथ ही जिला प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है। पार्टी कार्यकर्ता जनसंपर्क के साथ ही लोगों से 16 नवंबर को डीएवी में आयोजित जनसभा में पहुंचने की भी अपील कर रहे हैं। वहीं जिला प्रशासन भी मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर अपनी तैयारियों में जुटा है। पुलिस लाइन से डीएवी जाने वाले मार्ग के गड्ढों को भरने के लिए सड़क को हाट मिक्स प्लांट से बनवाया जा रहा है। इस मार्ग की सड़क के किनारे को साफ सुथरा किया जा रहा है। वहीं डीएवी मैदान में पार्टी द्वारा पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है तो दूसरी तरफ प्रशासन द्वारा मैदान की साफ-सफाई के लिए सफाई कर्मियों को लगाया गया है। लेकिन आचार संहिता में सड़क का निर्माण लोगों के बीच कौतूूहल का विषय बना हुआ है। मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि इस सड़क का टेंडर आचार संहिता लगने से पूर्व ही हो गया था लेकिन कार्य अब शुरू कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed