{"_id":"59cbeb3b4f1c1bcc538b4bd4","slug":"11506536251-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा मुक्ति, डाइट और न्यूट्रेशन के संबंध में दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा मुक्ति, डाइट और न्यूट्रेशन के संबंध में दी जानकारी
Updated Wed, 27 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। नशे की लत से ना सिर्फ एक व्यक्ति प्रभावित होता है। यह आदत इंसानी शरीर के ब्रेन, किडनी और हृदय तक सीधा प्रहार करती है। जिससे हम बीमारियों से ग्रसित हो जाते है। उक्त बातें मुख्य चिकित्साधिकारी डा. श्रीकांत तिवारी ने मंगलवार को 20 वीं वाहिनी सभागार में आयोजित नशा मुक्ति, डाइट और न्यूट्रेशन विषय पर आयोजित संगोष्ठी में कही।
उन्होंने कहा कि नशा करना हो तो देश के निर्माण का नशा करें। साफ-सफाई और ईमानदारी का नशा करें। लोगों को इसके लिए जागरूक करने और प्रेरित करने का नशा करें। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. परवेज अख्तर ने कुछ रोचक तथ्यों को प्रस्तुत करते हुए पौष्टिक भोजन के चतुरंगी स्वरूप का भी वर्णन किया। जिसमें रंगीन सब्जी, फल और अनाज तेल से तुलना करते हुए प्रतिदिन स्नान व्यायाम की भी बात कही। कार्यक्रम को प्रभारी चिकित्साधिकारी पीएसी डा. चंद्रशेखर, जागो युवा संस्थान के पवन सिंह और गांधी गिरी संस्थान के विवेक पांडेय ने भी संबोधित किया। अंत में पीएसी के प्रभारी कमांडेंट आनंद कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन मनीष तिवारी ने किया।