फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पुरानी समस्या दोहराई, योजना नहीं बताई

पुरानी समस्या दोहराई, योजना नहीं बताई

Sun, 27 Aug 2017 12:38 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
पुरानी समस्या दोहराई, योजना नहीं बताई
आजमगढ़। बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित करने के दौरान सीएम ने बाढ़ से बचाव के लिए दीर्घकालीन नीति की आवश्यकता की बात तो कही, लेकिन इस पर क्या किया जा रहा है और क्या योजना है, के बारे में कुछ नहीं कहा। इससे मुख्यमंत्री को सुनने पहुंचे लोग काफी निराश हुए।
विज्ञापन

बलिया हो या गोंडा, गोरखपुर हो या आजमगढ़, सरकारों की ओर से बाढ़ आने के बाद इसे रोकने के लिए दीर्घकालिक योजना बनाने की बड़ी-बड़ी बातें कहती हैं। शुक्रवार को अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी यही बात कही। कहा कि नेपाल से आने वाली नदियों घाघरा, शारदा, गंडक और राप्ती आदि के पानी से ही प्रदेश के 25 जिलों में प्रत्येक वर्ष बाढ़ आती है। इससे प्रत्येक वर्ष हजारों लोगों को जान-माल का नुकसान झेलना पड़ता है। उन्होंने ये भी कहा कि स्थायी समाधान के लिए नेपाल सरकार से बात की जा रही है। लेकिन इस नीति के तहत प्रदेश के इन 25 जिलों में क्या हो रहा है और क्या किया जाएगा। इसके बारे में कुछ नहीं बताया। इससे मुख्यमंत्री को सुनने पहुंचे लोगों में काफी निराशा देखी गई। बाढ़ प्रभावितों का कहना था कि नेता बड़ी-बड़ी बातें कर चले जाते हैं, हमें तो हर साल ये दंश झेलना है।
विज्ञापन




अपराधियों को मिलेगा उनकी भाषा में जवाब
अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार, गुंडाराज और जंगलराज को चलने नहीं दिया जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई को पुलिस-प्रशासन को पूरी तरह से छूट दी गई है। उन्हें अधिकार दिया गया है कि वो अपराधियों को उन्हीं की भाषा में जवाब दें। ताकि प्रदेश के नागरिक, बहू-बेटियां सुरक्षित जीवन जी पाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री की जमकर की तारीफ
आजमगढ़। कांग्रेस, सपा और बसपा पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में परिवारवाद और जातिवाद का खेल नहीं चलेगा। अब उत्तर प्रदेश में राष्ट्रवाद चलेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की और कहा कि यह प्रधानमंत्री के जनधन योजना की ही देन है कि हम सब्सिडी और विभिन्न योजनाओं का लाभ सीधे लोगों के खाते में भेजने में सक्षम हुए हैं। सरकारी धन की बंदरबांट कर जो भ्रष्टाचार होता था उसपर लगाम लगी है। उज्जवला योजना के तहत गरीब महिलाओं को गैस कनेक्शन मिले हैं। और प्रदेश की सरकार किसानों को केंद्र में रखकर योजनाओं का संचालन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed