{"_id":"59987d2c4f1c1ba67f8b45ea","slug":"11503165740-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों की मौत पर जताया दुख, प्रदेश सरकार को कोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों की मौत पर जताया दुख, प्रदेश सरकार को कोसा
Updated Sat, 19 Aug 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की बैठक शनिवार को बी राम की अध्यक्षता में लालगंज तहसील के अधिवक्ता संघ भवन में हुई। इस दौरान गोरखपुर में बीआरडी हॉस्पिटल में बच्चों की हुई मौत पर दुख व्यक्त किया। दो मिनट का मौन रखा और मृत बच्चों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
पार्टी के राज्य कमेटी के सदस्य कामरेड हामिद अली एडवोकेट ने कहा कि पार्टी की तरफ से एक दल बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर जाएगी और वस्तुस्थिति का पता लगाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर फेल है। केवल धार्मिक उन्माद के आधार पर देश व प्रदेश की सरकारें चला रहे हैं। उन्होंने मृत बच्चों के परिजनों को 20-20 लाख रुपए मुआवजा और प्रति परिवार को एक सरकारी नौकरी देने की मांग की। पार्टी के राज्य परिषद के सदस्य जयप्रकाश राय ने कहा कि विद्यार्थियों, नौजवानों का कारवां सरकारी जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध एक आंदोलन की शुरुआत कर चुकी है। कारवां का नेतृत्व ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन, ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन के नेता विशेष तौर से कामरेड कन्हैया के नेतृत्व में जत्था चल चुका है। इस मौके पर शोभनाथ यादव, मास्टर बशीर, गंगादीन, चंद्रमोहन यादव, तेज बहादुर मौर्य आदि उपस्थित रहे।