फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   आज भी दहशत में जी रहे कवेटहिया गांव के लोग

आज भी दहशत में जी रहे कवेटहिया गांव के लोग

Tue, 11 Jul 2017 11:43 PM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
आज भी दहशत में जी रहे कवेटहिया गांव के लोग
विज्ञापन

लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के केवटहिया गांव में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद आज भी गांव के लोग इस सदमें से उबर नहीं पाए है। चार दिन बीतने के बाद भी गांव के लोग दहशत में हैं। गांववासी शराब से इतनी मौत देख चुके हैं अब भी उनमें अनहोनी का भय सता रहा है।
महिमा पत्नी स्वर्गीय घमंडी ने कहा कि हमारे पास खाने को कुछ नहीं रह गया है और ना ही मकान है। पास में राशन कार्ड भी नहीं है और ना ही जॉब कार्ड है। लाल बचन का कहना है कि हम तो पंजाब में परिवार के साथ रहते थे। घर पर पिताजी रामवृक्ष मृतक रहा करते थे। घर की हालत बहुत ही दयनीय है। गांव में शराब कब कौन कहां से लाता था हमको यह नहीं पता है। राजेंद्र ने कहा कि काफी दिनों से शराब की बिक्री होती रही है। जिसका भयानक परिणाम गांव को भुगतना पड़ा है। अब भी समय है कि गांव के लोग सुधर जाएं नहीं तो किसी दिन इससे भी बड़ी घटना हो सकती है।
विज्ञापन

संजय का कहना है कि गांव में शराब माफिया बाहर से शराब सप्लाई करते रहे हैं और जिसका खामियाजा गांव को भुगतना पड़ा। रात हो चाहे दिन यह लोग शराब के साथ गांव में आया जाया करते थे। गांव की ही कौशल्या ने बताया कि गांव के मर्दों को काफी मना किया जाता था। लेकिन यह गाली देकर चले जाते थे। वह हमारी सुनते कहां थे। शराब पीने के बाद महिलाओं को मारते-पीटते भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed