{"_id":"5965126c4f1c1b3d488b467c","slug":"11499796076-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अत्यंत दयालु है भगवान भोले शंकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अत्यंत दयालु है भगवान भोले शंकर
Updated Tue, 11 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आजमगढ़। भगवान भोले शंकर अत्यंत दयालु हैं। श्रावण मास में उनके पूजन का खास महत्व होता है। यहीं नहीं श्रावण मास में पार्थिव शिवलिंग पूजन से हर मनोकाना पूर्ण होती है। उक्त बातें करतापुर कुटी के महंत श्रीश्री 1008 रामकृष्ण दास जी महाराज ने मंदिर परिसर में श्रावण मास में आयोजित होने वाले पार्थिव शिवलिंग निर्माण के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि पार्थिव शिवलिंग का पूजन पूरे मास चलेगा। सभी श्रद्धालु अपने मन के अहंकार, रागद्वेष, ईष्या व अपने पराए के भेदभाव की आहुति इस शिवलिंग निर्माण में कर दें तो उनका जीवन अत्यंत सुखद व सार्थक हो जाएगा। उन्होंने कहा कि खाली हाथ आने वाला व्यक्ति अहंकारों व कलुषित भावनाओं से ग्रसित होकर उस ईश्वर को ही भूल जाता है। जिसकी अनुकंपा से ही उसे जीवन में सब कुछ हासिल होता है। बता दें कि नौ जुलाई से सात अगस्त तक राष्ट्रीय मानस प्रवक्ता पं. बाल व्यास गोविंद शास्त्री प्रतिदिन शाम पांच बजे से रात आठ बजे तक शिव और श्रीराम कथा का वर्णन करेंगे। इस अवसर पर मंदिर समिति के उमेश सिंह, रानू सिंह, संतोष शर्मा, रमाकांत सिंह, राजेंद्र मौर्य, रामनाथ मिश्र, ब्रह्म सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन