फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   लालगंज सीट पर गरमाई सियासत, प्रभारी पद से हटाए गए घूरा राम

लालगंज सीट पर गरमाई सियासत, प्रभारी पद से हटाए गए घूरा राम

Wed, 20 Mar 2019 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
लालगंज सीट पर गरमाई सियासत, प्रभारी पद से हटाए गए घूरा राम
आजमगढ़। लालगंज सुरक्षित सीट से बसपा प्रभारी व प्रत्याशी घोषित किए गए पूर्व मंत्री घूरा राम को पार्टी सुप्रीमो ने पद से हटा दिया है। इसकी पुष्टि जिलाध्यक्ष अरविंद गौतम और जिला प्रभारी सुनील कुमार ने भी कर दी है। बताया जा रहा है कि अनुशासनहीनता के आरोप में ये फैसला हाईकमान ने लिया है लेकिन सूत्रों की मानें तो पार्टी के ही कुछ लोग स्थानीय प्रत्याशी की मांग कर रहे थे। एक सप्ताह के अंदर नए प्रत्याशी की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन

बसपा सुप्रीमो मायावती ने काफी पहले पूर्व मंत्री घूरा राम को लालगंज सुरक्षित सीट से प्रभारी व प्रत्याशी घोषित किया था। उन्होंने क्षेत्र में तैयारी भी शुरू कर दी थी। क्षेत्र का दौरा करने के साथ ही स्थानीय कार्यक्रमों में भी भाग ले रहे थे। इस बीच चुनाव की घोषणा के साथ ही क्षेत्रीय लोगों ने स्थानीय प्रत्याशी का राग अलापना शुरू कर दिया गया था। कुछ लोग बैठक कर पूर्व सांसद डॉ. बलिराम के पक्ष में लामबंद भी हो रहे थे। स्थानीय संगठन की बात करें तो इसमें भी घूरा राम को लेकर एक राय नहीं थी। इस बीच पार्टी हाईकमान ने स्थानीय रिपोर्ट को देखते हुए घूरा राम को प्रभारी पद से हटा दिया है। इसकी पुष्टि भी हो चुकी है। बसपा जिलाध्यक्ष अरविंद गौतम व जिला प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि पार्टी सुप्रीमो की ओर से नये प्रभारी को घोषणा एक सप्ताह के अंदर की जाएगी। वहीं, घूरा राम का टिकट कटने के बाद लालगंज सुरक्षित सीट से हाथ आजमाने के लिए स्थानीय विधायक आजाद अरिमर्दन, डॉ. बलिराम और संगठन के पदाधिकारी मदन राम ने पूरा जोर लगा दिया है। पार्टी सूत्रों की माने तो इसी तीनों में से फैसला होना है। अब देखना है कि तीनों में कौन भारी पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed