फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सीधे नाले में शौच बहाने वालों पर कार्रवाई की तैयारी

सीधे नाले में शौच बहाने वालों पर कार्रवाई की तैयारी

Fri, 08 Feb 2019 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
सीधे नाले में शौच बहाने वालों पर कार्रवाई की तैयारी
फरिहां। रानी की सराय ब्लाक के हेपेटाइटिस बी प्रभावित सुराही गांव में साफ-सफाई को लेकर ब्लाक प्रशासन सक्रिय हो गया है। गांव में बने कई शौचालयों में सेप्टिक टैंक न होने और सीधे शौच नाली में बहाए जाने पर ब्लाक प्रशासन ने संबंधितों पर कार्रवाई की तैयारी में है।
विज्ञापन

सुराही गांव में हेपेटाइटिस बी फैलने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा चुकी है। हालांकि हेपेटाइटिस बी गंदगी व दूषित पानी से नहीं होता है। लेकिन गांव में साफ-सफाई की जो स्थिति है उससे अन्य प्रकार के संक्रामक रोग फैल सकते है। केंद्र सरकार की योजना के तहत गांव में ही दर्जनों की संख्या में लोगों के घरों में शौचालय का निर्माण कराया गया है। इसमें से ज्यादातर शौचालयों में सेप्टिक टैंक नहीं बनवाया गए हैं और शौच सीधे नाले में बहते हुए गांव स्थित पोखरे को प्रदूषित कर रहा है। ब्लाक प्रशासन द्वारा ऐसे लोगों को चिन्हित करने की कवायद में भी जुट गया है जो बिना सेप्टिक टैंक के शौचालय का प्रयोग कर रहे है। गांव निवासी सुफियान अहमद का कहना है कि गांव के कुछ लोग शौचालय के नाम पर मिले पैसे से सिर्फ बैठने की जगह बना लिए है और शौच सीधे नाली में बहा रहे है। डॉ. इरफान ने कहा कि गंदगी के चलते अन्य प्रकार के संक्रामक बीमारियों के फैलने का भी खतर उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन

बिना सेप्टिक टैंक के शौचालय का प्रयोग कर रहे लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी को इस बाबत निर्देश जारी कर दिए गए है कि जिन लोगों ने भी सेप्टिक टैंक नहीं बनवाए हैं, उन्हें जल्द बनवाने को कहे। ऐसा न करने वालों को चिन्हित कर सूची उपलब्ध कराएं ताकि इन लोगों पर कार्रवाई करते हुए शौचालय के धनराशि की वसूली करायी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरडी राम, बीडीओ, रानी की सराय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed