फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   प्रसव के दौरान गलत चीरा लगाने की शिकायत

प्रसव के दौरान गलत चीरा लगाने की शिकायत

Fri, 08 Feb 2019 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
प्रसव के दौरान गलत चीरा लगाने की शिकायत
मार्टीनगंज। तहसील मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्टाफ नर्स और उसके सहयोगियों पर गलत ढंग से चीरा लगाकर प्रसव कराने का आरोप है। कोदहरा निवासिनी चंद्रवती पत्नी छोटेलाल ने गुरुवार को तहसीलदार से इसकी शिकायत की। उन्होंने मामले की जांचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आए दिन किसी न किसी बात को लेकर अव्यवस्था उत्पन्न होती रहती है। बुधवार की शाम तहसील क्षेत्र के कोदहरा निवासिनी चंद्रावती पत्नी छोटेलाल अपने परिजनों के साथ तहसील मुख्यालय पहुंचकर तहसीलदार प्रेम कुमार राय से शिकायत की। उन्होंने बताया कि 18 जनवरी की सुबह लगभग तीन बजे वह एंबुलेंस से अपनी पुत्री राना को लेकर प्रसव के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। आरोप लगाया कि स्टाफ नर्स और उसके सहयोगियों ने गलत ढंग से चीरा लगाकर प्रसव कराया और टांके भी गलत लगाए। तीन दिन बाद इंफेक्शन हो गया। उसे गंभीर अवस्था में जौनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपरेशन के नाम पर दो हजार रुपये भी लिए। शिकायत पर तहसीलदार पीड़िता की मां को लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। चिकित्सा प्रभारी के साथ स्टाफ नर्स से बातचीत की। उन्होंने पीड़िता की मां को मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed