फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   नहीं हुई मार्ग की मरम्मत तो होगा मतदान का बहिष्कार

नहीं हुई मार्ग की मरम्मत तो होगा मतदान का बहिष्कार

Mon, 04 Feb 2019 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
नहीं हुई मार्ग की मरम्मत तो होगा मतदान का बहिष्कार
पल्हना। मेंहनगर पल्हना के बीच पवनी खुर्द गांव से होते हुए खरिहानी बाजार को जाने वाले मार्ग की मरम्मत की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने ऐलान किया है कि अगर मार्ग नहीं बना तो वो मतदान का बहिष्कार करेंगे। पवनी खुर्द गांव से होते हुए खरिहानी जाने वाले मार्ग का निर्माण 15 साल पहले किया गया था। तब से लेकर अब तक इस मार्ग की मरम्मत नहीं कराई गई। आज यह मार्ग पूरी तरह से गड्ढे में तब्दील हो चुका है। इस पर पैदल चलना भी दूभर हो गया है। जबकि इस मार्ग से चौकी मनियारा, असौसा, मालापार, जिगिनी सहित दर्जनों गांवों के लोगों का आवागमन होता है। लोगों का कहना है कि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर ने पवनी खुर्द गांव के पास दोना नदी पर पुल और रोड बनवाया था। पुल के पास हमेशा मिट्टी का कटान होता रहता है। इस वजह से रास्ता संकरा हो गया है। चार पहिया वाहनों को इधर से आने जाने में काफी दिक्कत होती है। इससे नाराज जिला भासपा अध्यक्ष मानिक चंद्र के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। नारा लगाया कि ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’। कहा कि जल्द से जल्द मार्ग की मरम्मत कराई जाए नहीं तो आगामी लोकसभा चुनाव में हम मतदान नहीं करेंगे। प्रदर्शन में फिरतु राजभर, सनी राजभर, रमेश वर्मा, विवेक पासवान, अनिल वर्मा, राजेश राम, प्रदीप राजभर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed