{"_id":"5c55e729bdec22736f4a7a62","slug":"111549133609-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोर-एस से मिलेगी सहुलियत, कंट्रोल होगा भ्रष्टाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोर-एस से मिलेगी सहुलियत, कंट्रोल होगा भ्रष्टाचार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। तमाम प्रयासों के बावजूद पुलिस और आम जनता के बीच नजदीकियों की बजाय दूरियां बढ़ती जा रही है। इसके लिए पुलिस और जनता दोनों दोषी हैं। इन बातों को ध्यान में रखते हुए एसपी बबलू कुमार ने फोर एस नामक एक्शन प्लान तैयार किया है। जिसे चार फरवरी से लागू कर दिया जाएगा। इसके तहत अलग से जारी होने वाले वाट्सएप नंबर के जरिए कोई भी व्यक्ति समस्या, शिकायत, सूचना और सुझाव दे सकता है। मैसेज आने के बाद संबंधित मुद्दों पर तत्काल अमल करते हुए उसे सुलझाया जाएगा। घर बैठे ही लोग एक मैसेज के जरिए अपनी समस्याओं से मुक्ति पा लेंगे। योजना के तहत जारी किए जाने वाला वाट्सएप नंबर पीआरओ के पास मौजूद रहेगा। जिस प्रकार की समस्या से जुड़ा मैसेज आएगा। उस पर तत्काल एक्शन लिया जाएगा।
समस्या :
इस योजना के तहत कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत, प्रार्थना पत्र संबंधित नंबर पर वाट्सएप के माध्यम से भेज सकते हैं। इसके लिए पीड़ित को थाना या किसी अधिकारी के कार्यालय पर जाने की आवश्यकता नहीं है। इसके लिए शिकायत या प्रार्थना पत्र सीधे मो0नं0-9454458115 पर वाट्सएप या एसएमएस के माध्यम से भेज सकते हैं।
शिकायत :
ड्यूटी के दौरान कोई भी पुलिसकर्मी अशोभनीय, अमर्यादित आचरण करता है। किसी काम के लिए रिश्वत मांगता है, किसी को अकारण ही परेशान करता है तो इसकी शिकायत मिलने पर संबंधित के कार्यप्रणाली में सुधार किया जाएगा। आवश्यकता हुई तो दोषी के विरुद्ध कार्रवाई भी की जाएगी। उपलब्ध ऑडियो, वीडियो, फोटो भी भेज सकते हैं। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार आएगा।
विज्ञापन
सूचना :
यदि किसी क्षेत्र में कोई अवैध, असामाजिक गतिविधि संचालित की जा रही है अथवा किसी अपराधी के संबंध में सूचना है तो सीधे उक्त मोबाइल नम्बर पर वाट्सएप या एसएमएस माध्यम से सूचना दी जा सकती है। बड़ी गिरफ्तारी और बरामदगी होने पर सूचना देने वाले को इनाम अथवा प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। सूचना देने वाले का नाम-नम्बर तथा दी गई सूचना पूर्णतया गोपनीय रखी जाएगी।
सुझाव :
कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने, दुर्घटना संभावित स्थानों को चिन्हित करने तथा पार्किंग की व्यवस्था आदि की जानकारी दे सकता है। इस फोर एस योजना के तहत जहां पुलिस की पारदर्शिता आएगी। वहीं पुलिस की अपने कार्य के प्रति जवाबदेही भी बढ़ेगी। आमजन के साथ बेहतर तालमेल स्थापित होगा। साथ ही पुलिस का सूचना नेटवर्क भी बढ़ जाएगा।
इस नंबर पर देनी होगी सूचना
फोर एस योजना को लागू करने के लिए एसपी ने मोबाइल नंबर 9454458115 पर वाट्सएप या एसएमएस के जरिए संबंधित व्यक्ति अपनी समस्या का समाधान पा सकता है। यह नंबर हमेशा एसपी के पीआरओ के पास मौजूद रहेगा। इस पर आने वाले प्रत्येक मैसेज की जानकारी सीधे एसपी को मिलेगी।
फोर एस योजना के लिए दिया गया फोन नंबर पीआरओ के पास रहेगा। जबकि मैसेज सीधे हमें मिलता रहेगा। इस नंबर पर मिलने वाली सूचनाओं की निगरानी मैं करूंगा। प्रत्येक सूचनाओं पर तत्काल एक्शन लिया जाएगा। मास्टर प्लान तैयार कर लिया गया है। चार जनवरी से इस योजना को लागू कर दिया जाएगा। - बबलू कुमार, पुलिस अधीक्षक