फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मतदाता सूची पुनरीक्षण में घटे 10512 पुरुष मतदाता

मतदाता सूची पुनरीक्षण में घटे 10512 पुरुष मतदाता

Sun, 03 Feb 2019 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
मतदाता सूची पुनरीक्षण में घटे 10512 पुरुष मतदाता
आजमगढ़। ये सुखद है कि महिला वोटरों की संख्या बढ़ी है लेकिन पुरुष मतदाता कम हुए हैं। जिले में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के बाद 31 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन हो गया। इस सूची के अनुसार जिले में पुरुष मतदाताओं की संख्या 10,512 कम हो गई है जबकि महिला मतदाताओं की संख्या में 56,184 की बढ़ोत्तरी हुई है। कुल मतदाता पहले 34,51,624 थे जो अब बढ़कर 34,97,315 हो गए हैं।
विज्ञापन

जनपद का जेंडर रेशियो काफी नीचे था। विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में जेंडर रेशियो बढ़ाने पर जोर दिया गया। इसका परिणाम ये हुआ कि इसमें काफी सुधार हुआ। पहले कुल मतदाताओं की संख्या 34,51,624 थी जिसमें पुरुष मतदाता 18,94,292 और महिला मतदाता 15,57,231 थे। विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के बाद जिले में अब मतदाताओं की कुल संख्या 34,97,315 हो गई है। इसमें पुरुष मतदाता 18,83,780 और महिला मतदाता 16,13,415 हो गई हैं। इस कुल 45691 मतदाता बढ़े हैं।
विज्ञापन

00000000000000
सबसे ज्यादा मुबारकपुर में बढ़े और अतरौलिया में घटे
सूची पर गौर करें तो सबसे ज्यादा नाम मुबारकपुर विधानसभा में जोड़े गए हैं। मुबारकपुर में 5,576 पुरुष और 13,348 महिला मतदाताओं के नाम बढ़े हैं। अतरौलिया विधानसभा में सबसे ज्यादा नाम काटे गए हैं। यहां 9,074 पुरुष और 3,335 महिला मतदाताओं के नामों का अपमार्जन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000000000
मतदान में लगेंगे 17349 मतदान कर्मी
लोकसभा चुनाव के लिए जिले में 3,934 बूथ बनाए जाएंगे। इन बूथों पर 17,349 मतदान कर्मियों को लगाया जाएगा। इसमें 1577 मतदान कर्मी आरक्षित रहेंगे। इसके लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वारा विभागों से मतदान कार्मिकों की सूची मांगी गई है।

000000000000000
जनपद में चलाए गए विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में जेंडर रेशियो में सुधार करने पर जोर दिया। इसका परिणाम रहा महिला वोटरों की संख्या में काफी वृद्धि हुई। इसके लिए डीएम को राज्यपाल ने पुरस्कृत भी किया। अभी इसमें और सुधार की जरूरत है।
बृजेश चंद्र श्रीवास्तव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed