फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पेंशन के अवशेष लाभार्थियों के लिए अब विधानसभावार लगेगा कैंप

पेंशन के अवशेष लाभार्थियों के लिए अब विधानसभावार लगेगा कैंप

Thu, 17 Jan 2019 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
पेंशन के अवशेष लाभार्थियों के लिए अब विधानसभावार लगेगा कैंप
आजमगढ़। वृद्घावस्था पेंशन, विधवा और दिव्यांग पेंशन योजना के अवशेष पात्र लाभार्थियों के लिए अब 20 से 30 जनवरी के बीच विधानसभावार कैंप लगाए जाएंगे। जिसमें छूटे लाभार्थियों का चयन कराकर उनके फार्म भरवाते हुए स्वीकृति संबंधी कार्रवाई पूर्ण कर पेंशन की धनराशि तत्काल लाभार्थियों के खाते में भेजी जाएगी। इसके लिए जिलाधिकारी ने विधानसभावार तिथियों का निर्धारण करते हुए नोडल अधिकारियों की तैनाती भी कर दी है। जिसके तहत सदर और मुबारकपुर में 21 जनवरी, सगड़ी और गोपालपुर में 22 जनवरी, मेंहनगर और लालगंज में 23 जनवरी, दीदारगंज और निजामाबाद में 24 जनवरी, फूलपुर-पवई और अतरौलिया में 28 जनवरी को कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप में ग्राम स्तरीय, शहरी क्षेत्र में वार्ड स्तरीय, ग्राम विकास विभाग, राजस्व विभाग, नगर निकाय के अधिकारियों और कर्मचारियों सहित समाज कल्याण, महिला कल्याण और दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी और कर्म चारी की उपस्थिति अनिवार्य है। उन्होंने संबंधित नोडल अधिकारियों, उपजिलाधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि विधानसभावार आयोजित कैंप में भराए गए आवेदन पत्रों के सापेक्ष आवश्यक जांच कराकर तीन दिन के अंदर प्रत्येक दशा में समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी और दिव्यांग जन कल्याण अधिकारी को उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed