फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सात पेयजल परियोजनाओं के लिए उपलब्ध कराएं जमीन

सात पेयजल परियोजनाओं के लिए उपलब्ध कराएं जमीन

Tue, 11 Dec 2018 12:47 AM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
सात पेयजल परियोजनाओं के लिए उपलब्ध कराएं जमीन

विज्ञापन
आजमगढ़। प्रदेश सरकार की ओर से लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए परियोजनाओं को मंजूर कर धनराशि भी जारी कर दी गई है, लेकिन जमीन नहीं मिलने के कारण पेयजल परियोजनाएं मूर्त्य रूप नहीं ले पा रही है। सदर और सगड़ी तहसील में जमीन नहीं मिलने के कारण सात पेयजल परियोजनाएं लटकी हुई हैं। कमिश्नर ने जिलाधिकारी को इन परियोजनाओं के लिए जल्द जमीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

भूमि की अनुपलब्धता से जल निगम की कई पेयजल परियोजनाएं लटकी हुई हैं। इन परियोजनाओं के लिए शासन की ओर से धनराशि भी जारी कर दी गई है। इसके बाद भी इस पर जल निगम कार्य शुरू नहीं कर पा रहा है। इसके कारण शासन को लोगों को शुद्ध पेयजल पहुंचाने की मुहीम परवान नहीं चढ़ पा रही है। कमिश्नर ने इस पर नाराजगी जताई है। इसमें सदर तहसील के सठियांव में इब्राहिमपुर में नलकूप संख्या दो, अमिलो जोन-एक के नलकूप संख्या दो और तीन, अमिलो जोन-दो की नलकूप संख्या दो और तीन, जहानागंज ब्लाक के बरहतिल जगदीशपुर में नलकूप संख्या दो और तीन और पालिका के बेलइसा में अमृत योजना के तहत लग रही परियोजना जमीन नहीं मिलने से लटकी पड़ी है। वहीं, सगड़ी तहसील के महाराजगंज ब्लाक के देवारा जदीद किता-एक में नलकूप संख्या दो, हरैया ब्लाक के करखिया में नलकूप संख्या तीन का कार्य जमीन नहीं मिलने से लटका है। इस पर कमिश्नर ने जिलाधिकारी को इन परियोजनाओं के लिए जल्द जमीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने दोनों तहसीलों के एसडीएम को जमीन उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed