फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   डीएम के निर्देश के बाद भी नहीं हुई ग्राम सभा में सफाई

डीएम के निर्देश के बाद भी नहीं हुई ग्राम सभा में सफाई

Wed, 07 Nov 2018 08:09 PM IST
Updated Wed, 07 Nov 2018 08:09 PM IST
विज्ञापन
डीएम के निर्देश के बाद भी नहीं हुई ग्राम सभा में सफाई
अहरौला। विगत सप्ताह दीपावली और अन्य पर्वों को देखते हुए जिलाधिकारी ने अपने मातहतों को निर्देशित किया था कि किसी भी ग्रामसभा में जल जमाव और गंदगी की समस्या को दूर करें। लेकिन बस्ती भुजबल की मुस्लिम बस्ती में दीपावली पर्व पर भी साफ-सफाई नहीं हुई। जिससे आक्रोशित लोगों ने एक बार फिर प्रदर्शन किया। बस्ती भुजबल ग्राम सभा में लगभग 70 घर मुस्लिमों के हैं। इनकी आबादी लगभग 800 से ऊपर है लेकिन बस्ती के चारों तरफ लगभग आधा फीट तक जल जमाव रहता है। पानी की निकासी न होने के चलते यह समस्या बस्ती के लोग काफी दिनों से झेल रहे हैं। आने वाली आरसीसी पर भी आधा फुट पानी का जल जमाव होता है। दुर्गंध और संक्रामक बीमारियां फैल रही हैं। बस्ती के लोग मतदान बहिष्कार की चेतावनी दे चुके हैं, अधिकारियों को कई बार पत्र दे चुके हैं लेकिन हालात यह हैं की दीपावली पर्व पर पानी के निकास की व्यवस्था नहीं हुई। जिलाधिकारी का निर्देश भी मातहतों के ठेंगे पर है। बस्ती के लोगों का कहना है कि दुर्गंध से हम लोग परेशान हो गए हैं छोटे-छोटे बच्चे भी परेशान हैं। उनको बाहर निकलने में समस्या हो रही है। लेकिन हमारी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसके कारण मजबूर होकर हमें आज दोबारा प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड़ा। इस मौके पर तसरीबुन निशा, अनवरी बेगम, नजमा खातून, तरीकुन निशा, हाजी तौफीक अहमद, हबीबुल्ला, मैनुद्दीन, निजामुद्दीन, मुस्ताक अहमद, इकबाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed