{"_id":"5bc23df1bdec22696720cff5","slug":"111539456497-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीराम कथा में तीसरे दिन तारकासुर वध वृतांत का वर्णन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीराम कथा में तीसरे दिन तारकासुर वध वृतांत का वर्णन
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पल्हना। क्षेत्र के ग्राम सभा पवनी कला में हरी प्रकाश श्रीवास्तव के आवास पर रामलीला कमेटी पवनी कला के तत्वाधान में आयोजित श्री राम कथा के तीसरे दिन तारकासुर वध वृतांत का वर्णन हुआ। राम दयाल बापू ने इस कथा का बड़ा ही मार्मिक वर्णन किया। तीसरे दिन की राम कथा का शुभारंभ डा. बुच्चु और भाजपा के जिला महामंत्री ध्रुव सिंह ने परम पूज्य रामदयाल बापू को पुष्पहार पहनाकर किया। कथा वाचक राम दयाल बापू ने कहा कि सती के अंत के बाद हिमांचल प्रदेश में तारकासुर नामक राक्षस का जन्म होता है। जिसके अत्याचार से देवता गण घबरा जाते हैं। उधर हिमांचल प्रदेश के राजा हिमांचल को पुत्री प्राप्त होती है। भगवान नारद का आगमन होता है नारद राजा व रानी को उनकी पुत्री को घोर तपस्या कर भगवान शिव को पाने का आदेश देते हैं। यह खबर सुन पति-पत्नि दोनों चिंतित हो गए। जैसे ही सुबह पार्वती को जगाने जाते हैं बिना कहे ही पुत्री पार्वती अपने स्वप्न को माता से बयां करती है और शिव को प्राप्त करने के लिए वन में कठोर तपस्या के लिए निकल पड़ती है। हजारों साल तपस्या के बाद माता पार्वती के पास भगवान शिव सप्त ऋषियों को माता पार्वती के पास उनकी परीक्षा लेने के लिए भेजते हैं। माता का अटूट भाव देख सप्त ऋषि क्षमा मांगते हुए माता को भोलेनाथ को प्राप्त करने का वरदान देते हुए चले जाते हैं। उधर ब्रह्मा, विष्णु आदि देवता भगवान श्रीराम के बचनों को याद दिलाकर मां पार्वती से विवाह करने का आग्रह करते हैं। विवाह के बाद षड़आनन का जन्म होता है, षड़आनन के द्धारा तारका सुर का वध होता है। फिर पूरा देश और देवताओं में अमन चैन हो जाता है। इस मौके पर दिलीप सिंह, मिथिलेश पांडेय, राम विलास सिंह, नन्हकू सिंह, अजीत लाल श्रीवास्तव, दुर्गविजय सिंह, कमलेश मौर्या, मोती गुप्ता, अजय सिंह आदि उपस्थित थे।
मां भगवती जागरण में पूरी रात झूमते रहे श्रद्घालू
आजमगढ़। सहयोग सेवा समिति अजमतपुर कोडर की ओर से शुक्रवार की रात अटलस पोखरा स्थित काली मंदिर पर मां भगवती जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें देर रात तक श्रद्घालू माता के भक्ति गीतों पर झूमते रहे।
माता रानी के विधिविधान से पूजा अर्चना के बाद जागरण शुरू हुआ। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में लोग भक्ति रस में डूबे रहे। मनमोहक झांकियों और गायक गुड्डू राय, अमरजीत यादव, राजेश रंजन, लाडो मद्धेशिया, पवन पांडेय, धर्मेंद्र यादव के गीतों ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर डा. पीयूष सिंह यादव, पूर्व पालिका अध्यक्ष इंदिरा देवी जायसवाल, पालिकाध्यक्ष शीला श्रीवास्तव, प्रमोद यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजय यादव, हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव, रंगकर्मी सुनील दत्त विश्वकर्मा, एक्टर सुजीत अस्थाना, रमाकांत वर्मा, अजेंद्र राय आदि उपस्थित थे। संचालन अरुण सिंह अनाड़ी ने किया। ब्यूरो