{"_id":"5bc23cd6bdec2269b16983a2","slug":"111539456214-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्मासिस्ट के भरोसे संचालित हो रहा डीएम के गांव का अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्मासिस्ट के भरोसे संचालित हो रहा डीएम के गांव का अस्पताल
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरिहां। निजामाबाद तहसील क्षेंत्र के फरिहां गांव जिलाधिकारी द्वारा गोद लिया हुआ है। लगभग दो साल पूर्व तत्कालीन जिलाधिकारी के निर्देश पर गांव स्थित एएनएम सेंटर को उच्चीकृत कर नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तब्दील कर दिया गया। इसके बाद भी इस अस्पताल की दशा में कोई सुधार नहीं हुआ। स्वास्थ्य महकमे के ढुलमुल रवैये के चलते यहां कोई भी डॉक्टर तैनात नहीं है और डीएम के गांव के इस अस्पताल का संचालन फार्मासिस्ट द्वारा किया जा रहा है। फरिहां गांव को कुपोषण से मुक्त कराने के लिए सरकार द्वारा चलायी गई योजना के तहत तत्कालीन जिलाधिकारी ने गोद लिया था। गांव के भ्रमण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली देखी। गांव में एक एएनएम सेंटर जरूर था। इस पर जिलाधिकारी ने अपने गोद लिए लिए में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य महकमें को निर्देशित किया। जिसके परिणाम स्वरूप एएनएम सेंटर को नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में तब्दील कर दिया गया है। इसके साथ ही यहां प्रसव की भी व्यवस्था करा दी गई। लेकिन आज तक इस अस्पताल व प्रसव केंद्र पर महिला डॉक्टव नर्स की तैनाती स्वास्थ्य विभाग नहीं कर सका। स्थापना के कुछ ही माह में यह स्वास्थ्य केंद्र दयनीय हाल में पहुंच गया है। दरवाजे खिड़कियां आसपास के मनबढ़ लोगों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिए गए है तो वहीं अस्पताल पर तैनात कर्मचारियों द्वारा परिसर में लगाए गए पौधे भी उखाड़ डाले गए है। इतना ही नहीं दो माह से अधिक समय से इस अस्पताल पर डॉक्टर भी तैनात नहीं है, जिसके चलते फार्मासिस्ट धर्मेंद्र कुमार द्वारा इसका संचालन किया जा रहा है। वर्तमान में अस्पताल पर फार्मासिस्ट के अलावा संतोष सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, राम मिलन यादव, सर्वेश उपाध्याय, मो. यूनुस आदि की तैनाती है।
अस्पताल पर डॉक्टर की तैनाती न होने की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो जल्द ही वहां डॉक्टर की तैनाती की जाएगी। अन्य दुर्व्यवस्था को भी दूर करा कर शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।
डॉ. रविंद्र कुमार, सीएमओ, आजमगढ़।
विज्ञापन
अस्पताल पर डॉक्टर की तैनाती न होने की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो जल्द ही वहां डॉक्टर की तैनाती की जाएगी। अन्य दुर्व्यवस्था को भी दूर करा कर शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
डॉ. रविंद्र कुमार, सीएमओ, आजमगढ़।