{"_id":"5a2d77134f1c1b59678c147e","slug":"111512929043-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हक और अधिकार का आज भी हो रहा हनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हक और अधिकार का आज भी हो रहा हनन
Updated Sun, 10 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद दिवस का आयोजन रविवार को बलरामपुर स्थित कार्यालय पर किया गया। इस दौरान आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अधिवक्ता राजेश यादव ने कहा कि सभी ने समझा था कि आजादी के बाद हमारे अधिकार और हक स्वयं मिल जाएगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आज भी हमारे अधिकारी और हक का हनन किया जा रहा है।
परिषद के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर त्यागी ने कहा कि मानवधिकारों की उपेक्षा और घृणा के कारण ऐसे कार्य हुए है जिससे मनुष्य की अंतरआत्मा भी उत्पीड़ित हुई है। जिला महासचिव राजू यादव ने कहा कि रंग-भेद, ऊंच-नीच, जातिवाद को मिटाते हुए मानवता की सेवा में तत्पर रहना ही मानव धर्म है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुकेश कुमार ने कहा कि मानवता की सेवा ही हमारा परम कर्तव्य है। संचालन दुर्ग विजय यादव ने किया। इस मौके पर जितेंद्र, सोनू शर्मा, रविशंकर यादव, सुबाष यादव, अल्ताफ आजमी, विनोद कुमार आदि उपस्थित रहे।