{"_id":"5a2c25894f1c1b78548c2261","slug":"111512842633-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय लोक अदालत में आठ हजार से अधिक मामलों का हुआ निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय लोक अदालत में आठ हजार से अधिक मामलों का हुआ निस्तारण
Updated Sat, 09 Dec 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। वादों को सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित करने के लिए शनिवार को दीवानी न्यायालय और समस्त तहसीलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी जगहों को मिलाकर आठ हजार से अधिक मामलों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया।
जिसमें सिविल वाद के 478, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद के 26, पारिवारिक वाद के 165, फौजदारी के 5023, राजस्व के 1032, बैंक रिकवरी के 11 मामलों का निस्तारण करते हुए 192511097 रुपये का सेटिलमेंट किया गया। इसी प्रकार से बैंक के कुल 261 प्रीलीटिगेशन मुकदमों का निस्तारण हुआ और 15018229 रुपये का सेटिलमेंट हुआ। श्रम विवाद के 69 मुकदमों का निस्तारण करते हुुए 1613820 रुपये का सेटिलमेंट हुआ। स्टांप वाद के 12 मामलों का निस्तारण करते हुए 175147 रुपये और जलकर के 256 मामलों का निस्तारण किया गया। इस प्रकार कुल आठ हजार से अधिक मामलों का निस्तारण किया गया। लोक अदालत में अपर जनपद न्यायाधीश सर्वेश चंद्र पांडेय, पारिवारिक न्यायाधीश अनिल कुमार, अपर जनपद न्यायाधीश संतोष कुमार तिवारी, अपर जनपद न्यायाधीश संजय कुमार वर्मा आदि ने लोगों के मामलों का निस्तारण किया।