फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   चुनाव आने पर भाजपा को याद आते हैं रामलला- डंपी

चुनाव आने पर भाजपा को याद आते हैं रामलला- डंपी

Sat, 18 Nov 2017 11:22 PM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
चुनाव आने पर भाजपा को याद आते हैं रामलला- डंपी
आजमगढ़। देश की जनता महान है वह योगी और मोदी को पहचान गई है। नोटबंदी और जीएसटी से कोई ऐसा वर्ग नहीं जो परेशान न हुआ हो। गुजरात और अन्य प्रदेशों के चुनाव को देखते हुए जीएसटी के दरों में कमी की गई है। उक्त बातें पूर्व सांसद और बसपा के दिग्गज नेता अकबर अहमद डंपी ने शनिवार को एलवल में बसपा प्रत्याशी के आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब चुनाव आता है तो भाजपा को रामलला याद आते हैं। लेकिन जनता को मालूम है कि मामला कोर्ट में है और कोर्ट में बगैर आपसी समझौते के लिए वहां कुछ नहीं बन सकता। भाजपा सरकार ने हर वर्ग को बरगलाया है। वोट लेने के लिए गरीबों को आवास और युवाओं को रोजगार देने की बात करती है। इसका वादा चुनाव तक ही सीमित रह गया है। आजतक न तो किसी गरीब को आवास मिला और न ही युवाओं को रोजगार। एक भी विकास कार्य नहीं हुआ। योगी और मोदी की सरकार हर मुद्दे पर फेल हो गई है। निकाय चुनाव में बसपा की वापसी हो रही है। आजमगढ़ में विकास सभी ने किया है लेकिन बसपा सबसे ज्यादा यहां विकास की है। विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन के सवाल पर उन्होंने कहा कि 1970 में इंदिरा गांधी भी हार गई थी लेकिन ढाई साल बाद पूरी दमदारी से सत्ता में लौटी। इस मौके पर विजय प्रताप, मनीष राय, बाबू वासिद, उस्मान गनी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed