{"_id":"59d676424f1c1bab538b5ed6","slug":"111507227202-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बीडीओ और तीन सेक्रेटरी पर लटेगी कार्रवाई की तलवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन बीडीओ और तीन सेक्रेटरी पर लटेगी कार्रवाई की तलवार
Updated Thu, 05 Oct 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। प्रधानमंत्री आवास, मनरेगा और स्वच्छ भारत जैसी योजनाओं पर सभी बीडीओ के कार्यों की ग्रेडिंग का फैसला लिया गया है। इसमें खराब कार्य वाले 5 सेक्रेटरी को जहां स्थानीय स्तर पर निलंबित किया जाएगा वहीं, बीडीओ को निलंबित करने के लिए सचिव ग्राम्य विकास को लिखा जाएगा। 10 दिनों में बीडीओ को फोटो और जियो टैगिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास की दूसरी किस्त की डिमांड भेजने को कहा गया है। इसी पर ग्रेडिंग की जाएगी।
विकास योजनाओं में जिले की पिछड़ी स्थिति को सुधारने के लिए जिला स्तर पर तो अधिकारी सचेत हो गए हैं, लेकिन ब्लाकों और गांवों के अधिकारियों की स्थिति में अभी मनमाफिक कार्य नहीं हो रही है। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में अभी सभी ब्लाकों में दूसरी किस्त जारी कराने को लेकर सभी बीडीओ और सेक्रेटरी एक्टिव नहीं हैं। इस तरह मनरेगा का विलंबित भुगतान भी हो रहा है। स्वच्छता अभियान में बीडीओ और सेक्रेटरी पहले ही जिला स्तरीय अधिकारियों के निशान पर है। इनको स्थिति में सुधार के लिए 10 दिन का समय दिया गया है। खराब कार्य करने वाले 5 सेक्रेटरी को जहां स्थानीय स्तर पर निलंबित करने की तैयारी है और तीन बीडीओ के बारे में कार्रवाई को निदेशक ग्राम्य विकास को लिखने की बात कही जा रही है।
अच्छा कार्य करने वाले बीडीओ और सेक्रेटरी को प्रोत्साहित और खराब करने वालों को दंडित किया जाएगा। अभी उन्हें समय दिया गया है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अभिषेक सिंह, सीडीओ