{"_id":"59a078c44f1c1bcc4c8b483f","slug":"111503688900-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई अभियान से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई अभियान से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता
Updated Sat, 26 Aug 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। प्रदेश सरकार और अमर उजाला की ओर से गत दिनों श्री अग्रसेन महिला महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम से प्रेरित होकर शुक्रवार को भारत रक्षा दल ने सफाई अभियान शुरू किया। सुबह कटरा मुहल्ले में भारद कार्यकर्ताओं के हाथों में झाड़ू और कड़ाही देख आस-पास के लोग भी उनके साथ इस अभियान से जुड़े और साफ-सफाई की। साथ ही लोगों से कूड़ा उठने के बाद कूड़ा न फेंकने का अनुरोध किया और गंदगी से होने वाली बीमारियों से अवगत कराया।
प्रदेश सरकार के साथ मिलकर अमर उजाला सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए स्वच्छता अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने के में लगा हुआ है। यह प्रयास रंग ला भी रहा है। महिलाओं के बाद अब सामाजिक संगठन भारत रक्षा दल ने नगर को साफ-सुथरा रखने का बीड़ा उठाया है। शुक्रवार को भारत रक्षा दल के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने हाथों में झाड़ू लेकर नगर के कटरा मुहल्ले से सफाई अभियान की शुरुआत की। सुबह लगभग आठ बजे के करीब कटरा में एकत्र हुए कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ सड़कों पर झाडू लगाते हुए लोगों को गंदगी से होने वाली बीमारियों के प्रति सचेत करते हुए कूड़ा उठने के बाद से सड़कों के किनारे कूड़ा आदि न फेंकने का आह्वान किया। मंडल अध्यक्ष मोहम्मद अफजल ने कहा कि स्वच्छ भारत का सपना जो प्रधानमंत्री ने देखा है, तब तक सार्थक नहीं होगा, जब तक लोग स्वयं जागरूक नहीं होंगे। हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव ने कहा कि सभी जागरूक हो जाएं तो गलियों, सड़कों पर गंदगी नहीं दिखेगी। ज्योति प्रकाश ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से लोग जागरूक होंगे। आलोक शर्मा ने कहा कि जब भी मौका मिलेगा तो हम सभी इस तरह के काम करते रहेंगे। स्वच्छता अभियान में दौरान भारद के दुर्गेश, नितिश रंजन तिवारी, राजकिशोर सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता, राजीव गुप्ता, राजू पंडित आदि मौजूद रहे।