{"_id":"59a066074f1c1b4f138b48aa","slug":"111503684103-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलर लाईट दो दिन में न लगने पर विभाग के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलर लाईट दो दिन में न लगने पर विभाग के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्देश
Updated Fri, 25 Aug 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। मंडलायुक्त के रविंद्र नायक ने गुरुवार की शाम को रानी की सराय स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से विद्यालय में सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। धनराशि मिलने के बाद भी सोलर लाईट्स न लगाने पर एडी बेसिक को दो दिन में सोलर लाईट लगवाने का निर्देश दिया। साथ ही दो दिन में कार्य पूरा न होने पर संबंधित विभाग के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराने को कहा।
गुरुवार की देर शाम मंडलायुक्त रानी की सराय स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने पाठ्य पुस्तक उपलब्ध होने के बावजूद भी वितरण न होने पर नाराजगी जाहिर की। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रमोद यादव को निर्देशित किया कि पाठ्य पुस्तकों के साथ ही निर्धारित संख्या में नोटबुक्स का वितरण किया जाए। विद्यालय में रखे सोलर पैनल के लिए संपूर्ण धनराशि देने के बाद भी विभाग द्वारा उसे न लगाने पर मंडलायुक्त ने इसे गंभीरता से लेते हुए एडी बेसिक योगेंद्र कुमार सिंह को निर्देश दिया कि संबंधित विभाग को कार्य पूरा करने के लिए दो दिन का समय दिया। कहा कि यदि इस दौरान कार्य पूर्ण नहीं कराया जाता है तो संबंधित विभाग के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराएं। मंडलायुक्त ने उपस्थित छात्राओं से खाने के बारे, खेलकूद बारे में जानकारी ली।