{"_id":"59611fc34f1c1bcc478b458d","slug":"111499537347-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व पीएम की नीतियां आज के परिवेश में प्रासंगिक- यशवंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व पीएम की नीतियां आज के परिवेश में प्रासंगिक- यशवंत
Updated Sat, 08 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहानागंज(आजमगढ़)। समाजवादी चिंतक और विचारक पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर सिंह की 10वीं पुण्यतिथि शनिवार को रामपुर स्थित श्री चंद्रशेखर स्मारक ट्रस्ट परिसर में बनाई गई। इस दौरान लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ ही उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।
सर्व प्रथम विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह ने पूर्व पीएम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्घासुमन अर्पित किया। इसके बाद ट्रस्ट के प्रबंधक बृजेश कांदु, अध्यक्ष प्रियंबदा सिंह, पूर्व प्रमुख सुभाष सिंह समेंदा, रमेश कन्नौजिया, लाल बहादुर सिंह, लालू, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, सुनील सिंह, बल्लू, उदयशंकर चौरसिया सहित अन्य लोगों ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किया। एमएलसी यशवंत सिंह ने कहा कि चंद्रशेखर जी एक युगपुरुष थे। उनकी नीतियां और उनके विचार आज के परिवेश में अत्यंत प्रासंगिक हैं। उन्होंने देश हित से हटकर जीवन में कभी कोई समझौता नहीं किया। उन्हें पद का कभी कोई लालच नहीं था। वह ऐसे भारत का निर्माण करना चाहते थे जहां जाति, धर्म, संप्रदाय की कोई जगह ना हो। अन्याय के विरुद्ध न्याय की जंग में वे दलों में नहीं बल्कि खुद में विश्वास करते थे। उनका कहना था कि संघर्ष की कड़ी में व्यक्ति अकेला होता है लेकिन सफलता में दुनिया उसके साथ होती है। बोले आज हम लोग उनके संघर्षमय जीवन से प्रेरणा लेकर समाजवादी विचारधारा के अनुरूप उनके दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लें यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर शंकर यादव, रामवृक्ष यादव, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव रामनिवास चौहान, बंगाली यादव, श्रीराम सिंह, प्रेम प्रकाश चतुर्वेदी, विजय कुमार सिंह, रामअवतार जायसवाल, विजय बहादुर सिंह आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता ट्रस्ट की अध्यक्ष प्रियंबदा सिंह और संचालन कमलेश राय ने किया। बैठक के अंत में लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्घांजलि दी।