{"_id":"595e83644f1c1bb22e8b4738","slug":"111499366244-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय से ज्यादा काम को लेकर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय से ज्यादा काम को लेकर दिया धरना
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़(ब्यूरो)। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने समय से अधिक काम लिए जाने के विरोध में गुरुवार को अंबेडकर पार्क में जिलाध्यक्ष रवींद्र प्रताप श्रीवास्तव की अध्यक्षता में धरना दिया।
धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनसुनवाई के लिए प्रात: नौ बजे का समय मुख्य सचिव द्वारा निर्धारित किया गया। जनपद के उच्चाधिकारियों ने इस दौरान कर्मचारियों को भी प्रात: नौ बजे से आने का आदेश दिया है। जब कि प्रमुख सचिव द्वारा दस से पांच बजे तक ही कार्य किए जाने का समय निर्धारित है। कर्मचारियों ने एक घंटा अतिरिक्त काम लिए जाने के विरोध में आंदोलन किए जाने की चेतावनी दी है। धरने के बाद प्रमुख सचिव को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया गया। धरने में मंडल अध्यक्ष बृजेश सिंह, आईटीआई कर्मचारी संघ के प्रांतीय महामंत्री अनिल कुमार पाठक, जिला मंत्री अनिल कुमार तिवारी, हरिहर सिंह, रामपलट, सुशील, रवीद्र यादव, रमाकांत शुक्ला आदि उपस्थित रहे।