{"_id":"595d2d564f1c1bc82b8b4774","slug":"111499278678-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो विकास खंडों में खेत तालाब योजना संचालित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो विकास खंडों में खेत तालाब योजना संचालित
Updated Wed, 05 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ (ब्यूरो)। खेत तालाब योजना के तहत संयुक्त कृषि निदेशक सुरेश कुमार सिंह ने पल्हनी विकास खंड के चकदीना खां गांव में कृषक हरिराम यादव और ज्ञानती देवी के तालाब का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि योजना का लाभ लेने के लिए आप तालाब के जल का सिंचाई में प्रयोग करने के साथ ही मछली पालन करें।
भूमि संरक्षण अधिकारी संगम सिंह ने बताया कि जनपद में क्रिटिकल जोन के दो विकास खंड पल्हनी और सठियांव में खेत तालाब योजना फेज-2 संचालित है। योजना के तहत चयनित किसानों की जमीन पर तालाब खोदा जा रहा है। इसमें चयनित किसानों को विभाग के द्वारा 52,500 रुपये का अनुदान दिया जा रहा है। यह अनुदान चयनित कृषक के खाते में डीबीटी के माध्यम से दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि चयनित विकास खंड पल्हनी और सठियांव के जो किसान तालाब की खुदाई के लिए इच्छुक हों, कृषि विभाग की वेबसाइट पर सर्वप्रथम खेत तालाब योजना की आनलाइन मांग करें और तालाब की खुदाई के लिए सहमति पत्र भूमि संरक्षण कार्यालय में अविलंब जमा करें। संयुक्त कृषि निदेशक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि यह योजना पहले आओ पहले पाओ के आधार पर है।