फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   11 trains with isolation coach are standing at railway station, why don't you take them

रेलवे स्टेशन पर खड़ी है 11 आइसोलेशन कोच वाली ट्रेन, क्यों नहीं लेते साहब

Sun, 09 May 2021 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
11 trains with isolation coach are standing at railway station, why don't you take them
आजमगढ़। रेलवे स्टेशन के वाशिंगपिट पर खड़े किए गए 11 आइसोलेशन कोच को अभी तक जिला प्रशासन ने अपने अधिकारी में नहीं लिया है और न ही इसके उपयोग को लेकर कोई खास ध्यान दिया है। कोरोना का संक्रमण के चलते जिले में स्थिति खराब है। अस्पतालों में बेड नहीं मिलने से मरीजों की मौत हो रही है। एम्बुलेंस में ही मरीज दम तोड़ रहे है। बावजूद इसके जिला प्रशासन रेलवे के आइसोलेशन कोच को अधिकार में नहीं ले रहा है। वहीं मरीज अस्पताल में भर्ती तक नहीं हो पा रहे हैं। हर दिन कोरोना संक्रमितों की मौत हो रही है। इनमें ऐसे भी मरीज शामिल हैं जिन्हें समय से अस्पताल में इलाज नहीं मिल सका। मरीजों ने अस्पताल के सामने सड़क पर ही दम तोड़ दिए। इसका मुख्य कारण अस्पतालों में बेड न मिल पाना है। जबकि कोरोना मरीज के इलाज में सहायता के लिए रेलवे ने एक बार फिर से अपने कोविड केयर कोच तैयार कर दिए हैं लेकिन जिला प्रशासन ने अब तक इन्हें लेने में रुचि नहीं दिखाई है। पिछली बार भी रेलवे के किसी कोच का इस्तेमाल कोरोना मरीजों के लिए नहीं किया गया। इस बार भी प्रशासन का वहीं रवैया अख्तियार किए है। उधर मरीज अस्पताल में बेड न मिलने के कारण काल के गाल में समा रहे हैं। वहीं अवधेश यादव, अभिन्यु, अनुराग, महेश, गोविंद व जनार्दन समेत अन्य लोगों ने कहा कि यदि प्रशासन रेलवे के आइसोलेशन कोच को अपने अधिकार में लेता तो मरीजों को यहां भी रखा जा सकता है। मरीज इलाज के अभाव में दम नहीं तोड़ते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed