फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   106 schools are running without recognition in the district, fine will be imposed

Azamgarh News: जिले में बिना मान्यता के चल रहे 106 विद्यालय, लगेगा जुर्माना

Sat, 23 Aug 2025 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
106 schools are running without recognition in the district, fine will be imposed
आजमगढ़। शासन ने बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर शिकंजा कसा है। बीएसए व बीईओ की जांच में 106 विद्यालय बिना मान्यता के संचालित होते मिले। इसपर विद्यालय प्रबंधकों को नोटिस जारी किया है। साथ ही एक सप्ताह में जवाब न देने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। विभाग प्रत्येक विद्यालयों पर एक-एक लाख रुपये जुर्माना लगाने की तैयार में जुटा है। जिले में बिना मान्यता के विद्यालयों का संचालन कई वर्षों से हो रहा है। उनपर अभी तक कोई कारगर कार्रवाई नहीं की गई। वहीं, परिषदीय प्राथमिक विद्यालय में नामांकन लगातार घट रहा है। ऐसे विद्यालयों, जिनकी मान्यता ही नहीं है उसमें लगातार संख्या बढ़ रही है। इस वजह से अब शिकंजा कसने की तैयारी विभाग ने शुरू कर दी है। बीएसए व बीईओ ने विद्यालयों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण में 106 विद्यालय बिना मान्यता के संचालित होते मिले। इसमें 20 ऐसे विद्यालय पाए गए जिनके पास एक से पांच तक की मान्यता है और वह आठ तक या फिर इंटर तक की पढ़ाई कराते पाए गए। वहीं, कुछ ऐसे भी विद्यालय हैं जो पांच से छह तक की मान्यता है लेकिन वह इंटर तक स्कूल चला रहे हैं। इतना ही नहीं वह इंटर तक के बच्चों को भी पढ़ा रहे हैं। बीएसए राजीव पाठक ने बताया कि उक्त सभी विद्यालयों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। यदि जवाब नहीं देंगे तो उनके खिलाफ एक-एक लाख का जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed