फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   1055 candidates got jobs in employment fest

रोजगार में 1055 अभ्यर्थियों को मिली नौकरी

Sun, 12 Jan 2020 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
1055 candidates got jobs in employment fest
शिबली कालेज में वृहद रोजगार मेला का अवलोकन करते डीएम एनपी सिंह। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और कौशल विकास मिशन की ओर से वृहद रोजगार मेले का शुभारंभ शिबली नेशनल पीजी कॉलेज के प्रांगण में डीएम एनपी सिंह स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। 1055 अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न कंपनियों की ओर से किया गया।
विज्ञापन

रोजगार मेले में कुल 26 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। इसमें कृष्णा मारुति प्रालि, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम, महामृत्युंजय हॉस्पिटल, वर्धमान टेक्सटाइल्स चंडीगढ़ इत्यादि शामिल थीं। मेले में लगभग 4677 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। इसमें 1055 अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न कंपनियों ने किया। डीएम ने कम्पनी के अधिकारियों से कहा कि सभी बच्चों को सही स्थिति बताएं, जिसमें बच्चों का कार्यस्थल क्या होगा, आपके कार्य स्थल की व्यवस्था कैसी होगी, क्या वेतनमान होंगे, पूरी पारदर्शिता होनी चाहिए। रोजगार मेले के सफल आयोजन में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, जिला सेवायोजन कार्यालय मऊ, बलिया और कौशल विकास मिशन और शिबली नेशनल पीजी कॉलेज का योगदान सराहनीय रहा। सहायक निदेशक सेवायोजन वीके सिंह, आईटीआई प्रिंसिपल अशोक कुमार, उपायुक्त श्रम रोशनलाल, डॉ. मकसूद अख्तर प्रिंसिपल शिब्ली कॉलेज उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed